मधुमेह रोगियों में कैंसर का जोखिम
- फोटो : iStock
अध्ययन में क्या पता चला?
शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए 54,597 लोगों के डेटा का विश्लेषण किया, प्रतिभागियों ने अपनी मधुमेह स्थिति के बारे में स्वयं बताया, हालांकि शोधकर्ताओं ने केवल उन लोगों पर ही अध्ययन किया जिन्हें टाइप-2 डायबिटीज की समस्या थी। लेखकों ने कहा कि मधुमेह और कोलोरेक्टल कैंसर, दुनियाभर में लोगों को प्रभावित करते हैं।
ये अध्ययन मधुमेह से पीड़ित लोगों में अन्य जोखिमों का पता लगाने और उनके समय रहते इलाज के लिए आवश्यक है। शोधकर्ताओं ने कहा, ऐसे रोगियों की कोलोनोस्कोपी जरूर की जानी चाहिए।