जंक फूड्स के नुकसान
- फोटो : पेक्सेल्स
सेचुरेटेड फैट वाली चीजें नुकसानदायक
सेचुरेटेड फैट वाली चीजें ट्राइग्लिसराइड के स्तर को बढ़ा सकती है। तले हुए खाद्य पदार्थ, रेड मीट, अंडे की जर्दी, उच्च वसा वाले डेयरी, मक्खन और फास्ट फूड में सेचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में अगर आप अक्सर इन चीजों का सेवन करते हैं तो इससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ये हार्ट अटैक जैसी जानलेवा समस्याओं के जोखिम को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।
आइए जानते हैं कि जोखिमों से बचाव के लिए आपको किन चीजों से परहेज करना चाहिए?