फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 लक्षणों से जानें आपको डायबिटीज तो नहीं

Fri, 29 Mar 2019 09:17 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आजकल के लाइफस्टाइल व खराब खान-पान के चलते डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी आम समस्या बन गई है। आकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में डायबिटीज के सबसे ज्यादा मामले भारत में हैं। भारत की लगभग पांच फीसदी आबादी डायबिटीज जैकी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। कम जानकारी होने के चलते लोग डायबिटीज के लक्षणों को पहचान नहीं पाते हैं और समय पर उपचार न हो पाने के कारण लोग डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन लक्षणों से पहचानें कि आपको डायबिटीज है। 
विज्ञापन

2 of 6
अगर आपको बार-बार पानी पीने की अधिक जरूरत होती है तो ये चिंता का विषय हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
जब आपको बार-बार वॉशरूम जाने की जरूरत महसूस होती है तो यानी कि आपको डायबिटीज की शिकायत हो सकती है। क्योंकि बार-बार वॉशरूम जाने से ब्लडस्ट्रीम में मौजूद अधिक शुगर शरीर से बाहर निकलती है और ये डायबिटीज का लक्षण है। 

4 of 6
अगर पूरी नींद लेने के बाद भी आपको थकान महसूस होती है तो ये भी चिंता का विषय है। क्योंकि कार्बोहाइड्रेट सही तरीके से टूट नहीं पाता है। इस वजह से मिलने वाली ऊर्जा शरीर को पूरी तरह से नहीं मिलती है। ऊर्जा न मिलने से शरीर में थकावट रहती है। 
विज्ञापन

5 of 6
जरूरत से ज्यादा भूख का एहसास होना भी डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिना किसी वजह के आपका वजन कम हो रहा है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें