ब्रेन स्ट्रोक की समस्या
- फोटो : Freepil.com
स्ट्रोक में भी होती है ये दिक्कत
अचानक धुंधला दिखना या आंखों से देखने की क्षमता में बदलाव स्ट्रोक का भी संकेत हो सकता है। स्ट्रोक के दौरान मस्तिष्क के उस हिस्से में भी रक्त की आपूर्ति बाधित हो सकती है, जो देखने की क्षमता को नियंत्रित करता है। ऐसे में अचानक एक या दोनों आंखों से देखने में परेशानी हो सकती है।
- स्ट्रोक में इसके अलावा चक्कर आने, चेहरे का एक तरफ झुकने, हाथ-पैरों में कमजोरी, बोलने में कठिनाई, शरीर का संतुलन बिगड़ने जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।
- अगर ये लक्षण अचानक दिखाई दें, तो बिना देर किए डॉक्टर की मदद लें।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आंखें हमारे शरीर का आईना हैं, ऐसे में आंखों में अचानक कोई दिक्कत शुरू हो जाए तो इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। समय पर इसके पीछे के कारणों को समझना और इलाज कराना जरूरी है। स्ट्रोक और डायबिटीज जैसी समस्याओं के कारण होने वाली दिक्कत पर ध्यान न दिया जाए तो इसका सेहत पर कई प्रकार से गंभीर असर हो सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।