डॉक्टर की सलाह से ही लें सप्लीमेंट्स
- फोटो : Freepik.com
क्या है विशेषज्ञों की सलाह?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, सप्लीमेंट्स की जरूरत तब होती है जब डाइट से उस पोषक तत्व की पूर्ति न हो रही हो। शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए जांच और मेडिकल हिस्ट्री पर ध्यान देना जरूरी है। अगर आपने किसी पोषक तत्व की कमी है तो जरूरत के अनुसार डॉक्टर इसके लिए सप्लीमेंट और उसकी सही खुराक निर्धारित करते हैं।
- सप्लीमेंट्स केवल पोषण की कमी ही नहीं, बल्कि कुछ दवाओं के असर को भी प्रभावित कर सकते हैं।
- विटामिन के सप्लीमेंट्स ब्लड थिनर दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है।
- इसी तरह विटामिन-बी6 की अधिक मात्रा लंबे समय तक लेने से नसों को नुकसान पहुंच सकती है और हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- इसलिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए पहले संतुलित आहार पर ध्यान दें। सप्लीमेंट्स को स्वस्थ रहने का शॉर्टकट न समझें और बिना डॉक्टरी सलाह के इनका सेवन शुरू न करें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।