फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र हैं एकदम फिट, जान लीजिए क्या है फिटनेस का राज

Sat, 08 Dec 2018 10:01 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dharmendra - फोटो : file photo
बॉलीवुड को कई हिट फिल्में देने वाले सुपर स्टार धर्मेंद्र आज अपना 82 वां जन्मदिन मनाएंगे।धर्मेंद्र अपने समय में बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल रहे जो अपनी फिटनेस के लिए पहचाने जाते थे। धर्मेंद्र ने खुद को फिट रखने के लिए  कभी भी जिम का सहारा नहीं लिया। शायद यही वजह थी कि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल भी उनके शादीशुदा होने के बावजूद उन पर अपना दिल हार बैठी थीं। आइए जानते हैं इतने उम्रदराज होने के बावजूद धर्मेंद्र खुद को कैसे इतना फिट रखते हैं। आखिर क्या है उनकी फिटनेस का राज। 
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : file photo
धर्मेंद्र अपने समय में एक्टिंग के अलावा अपनी जबरदस्त बॉडी के लिए भी जाने जाते रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपनी‘ही मैन’ वाली बॉडी जिम में पसीना बहाकर नहीं बल्कि देसी अंदाज में कसरत करके बनाई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : file photo
आज भी  धर्मेंद्र का शरीर किसी रॉकस्टार से कम नहीं है। खुद को फिट रखने के लिए वे रोज एक्सरसाइज, योगा और प्राणायाम करते हैं, साथ ही डाइट पर भी पूरा ध्यान देते हैं।
 

4 of 5
dharmendra
मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने कहा, आप लोगों का प्यार ही मेरी अच्छी सेहत का राज है। शोहरत तो आती-जाती रहती है लेकिन लोगों के दिलो में जगह बनाना, उनका प्यार पाना मेरे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। जब तक मुझे आप लोगों का प्यार मिलता रहेगा, मैं ऐसे ही फिट एंड फाइन रहूंगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : file photo
अगर आप भी बिना जिम गए धर्मेंद्र जैसी बॉडी बनाना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके-
-मजबूत कंधे, चौड़ा सीना और सेहतमंद रीढ़ की हड्डी तो हर पुरुष का सपना है लेकिन इसे पूरा करने के लिए जिम के भारी उपकरण ही क्यों, इसके लिए तो रोजाना पुश अप्स ही काफी हैं।
-जॉगिंग करने के लिए ट्रेड मिल नहीं है या बाहर पार्क नहीं है, ऐसा बहाना अब नहीं चलेगा। आप घर में ही एक स्थान पर जॉगिंग करें, फर्क अपने शरीर में खुद ही देखेंगे। 
-जांघ और पैरों की चर्बी कम करने के लिए साइकिलिंग अच्छी एक्सरसाइज है पर आपके पास साइकिल नहीं है तो कोई बात नहीं। पीठ के बल लेटकर पैरों को ही हवा में घुमाएं। रोज 15-20 मिनट यह वर्कआउट भी आपके लिए काफी है। 
-योग के फायदे आज किसी से छिपे नहीं। खुद को फिट रखने और वेट लॉस के लिए योगासनों से कारगर और बेहतर उपाय भला क्या हो सकता है। इससने न आप शारीरिक रूप से फिट रहेंगे बल्कि पूरे दिन तरोताजा भी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें