2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) दवा के आपात इस्तेमाल को मंजूरी
- फोटो : Pixabay
देश में रेमेडिसविर और फेवीफ्लू जैसी दवाइयों की भारी किल्लत के बीच डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई इस दवा को विशेषज्ञ वरदान के रूप में देख रहे हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज (इनमास) और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, हैदराबाद ने मिलकर 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) नामक इस कोरोना-रोधी दवा को तैयार किया है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) ने इस दवा के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।