मानसून का ये मौसम कई प्रकार की बीमारियों का घर माना जाता है, इस दौरान सबसे ज्यादा खतरा मच्छर जनित बीमारियों का रहता है। हर साल जुलाई से अक्तूबर के महीने में दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में डेंगू के मामले काफी बढ़ जाते हैं। डेंगू, मच्छरों के काटने से होने वाली गंभीर बीमारी है, जिसमें समय पर इलाज न होने से जान भी जा सकती है। एडीज मच्छरों के काटने से ये संक्रमण फैलता है।
बारिश के बाद गमलों, टायर, कूलर या छत पर पानी जम जाता है, और यही साफ पानी एडीज मच्छरों की घर है है। ये मच्छर दिन में काटते हैं और डेंगू वायरस फैलाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में हर साल करीब 39 करोड़ लोग डेंगू से संक्रमित होते हैं, जिनमें से लाखों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। इस बीमारी में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, उल्टी और लाल चकत्ते हो सकते हैं।
इस रोग के बारे में जानना और इससे बचाव के लिए निरंतर प्रयास करते रहना बहुत जरूरी है।