फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: आ रहा है डेंगू-चिकनगुनिया बुखार का मौसम, पहले से ही इन उपायों को करके रहें सुरक्षित

Fri, 08 Jul 2022 12:34 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियां - फोटो : istock
मानसून के इस मौसम में कई तरह की बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। यह मौसम, मच्छर जनित रोगों के जोखिम के लिए भी जाना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं, मानसून का यह मौसम मच्छरों के प्रजनन के लिए काफी अनुकूल होता है जिसके कारण डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों का अगर समय रहते इलाज न हो पाए तो इसके कारण मृत्यु का खतरा भी हो सकता है। यही कारण है कि सभी लोगों को मच्छर जनित इन बीमारियों से बचाव को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है।

विशेषज्ञ कहते हैं, मानसून के इस मौसम में कुछ सावधानियों को ध्यान में रखकर डेंगू और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। इसके लिए सबसे आवश्यक है मच्छरों के प्रजनन को रोकना। वहीं जिन लोगों में इस तरह की समस्याएं हो जाती हैं, उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके इसका इलाज कराना चाहिए। आइए जानते हैं कि डेंगू-मलेरिया के जोखिम को कम करने और स्वास्थ्य के बेहतर बनाए रखने के लिए इस मौसम में किन बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
मच्छरों के काटने से होने वाली समस्याएं - फोटो : Pixabay
मच्छरों से बचाव वाले उपाय करें

डेंगू-चिकनगुनिया जैसी मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए स्वयं से सुरक्षात्मक उपाय करते रहना सबसे आवश्यक माना जाता है। इसके लिए आप मच्छर भगाने वाली क्रीम या फिर सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग कर सकते हैं। इन उपायों को प्रयोग में लाकर आप मच्छर काटने से बचाव कर सकते हैं। मच्छरदानी के प्रयोग को विशेषज्ञ सबसे प्रभावी उपाय के तौर पर मानते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डेंगू-चिकनगुनिया बुखार की समस्या - फोटो : iStock
मच्छरों को पनपने से रोकने के उपाय करें

रुका हुआ पानी, मच्छरों के प्रजनन के लिए सबसे उपयुक्त होता है, ऐसे में पानी के जमाव को होने से बचाएं। फूलों के बर्तनों, पालतू जानवरों के पानी के कटोरे,सेप्टिक टैंक या फिर कूलर के पानी को समय-समय पर बदलते रहें। ध्यान रहे, मच्छर हमेशा साफ और रुके हुए पानी में ही पनपते हैं, ऐसे में जल जमाव को रोकें। डेंगू-चिकनगुनिया से बचाव के लिए यह उपाय प्रभावी हो सकते हैं।

4 of 5
मच्छरों को काटने से बचाव के तरीके - फोटो : Pixabay
पूरी आस्तीन के कपड़े पहने

मच्छरों के काटने से बचने के लिए पूरी आस्तीन वाले पैंट-शर्ट पहनें। आपकी त्वचा जितनी कम खुली होगी, मच्छरों के काटने से उतना ही अधिक बचाव किया जा सकेगा। विशेषज्ञ मच्छरों से बचाव के लिए हल्के रंग के कपड़े पहनने की भी सलाह देते हैं। जिन स्थानों पर डेंगू-चिकनगुनिया का प्रकोप अधिक हो वहां पर जाने से बचें। मच्छरों के काटने से बचाव के उपाय करते रहना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेंगू-चिकनगुनिया से कैसे बचा जाए? - फोटो : iStock
लक्षणों को पहचानें

गंभीर बीमारी से बचे रहने के लिए डेंगू-चिकनगुनिया के लक्षणों को पहचानना और समय पर इसका इलाज किया जाना आवश्यक माना जाता है। वयस्कों में, लक्षण आमतौर पर मच्छर काटने के 4-5 दिन बाद शुरू होते हैं। डेंगू के लक्षण तेज बुखार, सिरदर्द, मतली, उल्टी या त्वचा पर दाने के रूप में होते हैं। कई लोगों में एक या दो सप्ताह में बुखार ठीक हो जाता है, हालांकि जिनकी इम्युनिटी कमजोर है उनमें इसके गंभीर रोग के विकसित होने का जोखिम हो सकता है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें