डायबिटीज में डाइट का रखें ख्याल
- फोटो : iStock
टीवी, लैपटॉप या मोबाइल देखते हुए भोजन करने से बचें। भोजन एकदम शांति से खूब चबाकर करें। हमारे बुजुर्ग जो कह गए हैं कि हड़बड़ाहट में किया गया भोजन तन को नहीं लगता वह बात मेडिकल साइंस भी मानता है। यदि एक साथ 20-25 मिनिट्स भोजन को देने के लिए न हों तो भोजन को टुकड़ों में बांटकर करें। उदाहरण के लिए आप लंच में 2 चपाती, सब्जी, दाल, थोड़े से चावल, दही और सलाद खाते हैं तो इस मात्रा को आधा करके दो बार में खाएं। अगर आपका काम फील्ड में अधिक रहता है तो सुबह एक्स्ट्रा टाइम देकर भरपेट पौष्टिक नाश्ता करके घर से निकलें और फिर पूरे दिन में भरपूर पानी, छाछ, आदि पीएं और फल, सत्तू, भुने चने, ड्राय फ्रूट आदि सीमित मात्रा में खाते रहें। फिर शाम को 7 बजे तक भोजन कर लें। इसके बाद रात को दूध या सूप पीकर सो सकते हैं। भूखे पेट न सोएं। सार यह कि आपको अपने भोजन को इस तरह प्लान करना है कि दिन में कम से कम एक बार फुल मील आपको मिले। बाकी समय आप दूसरे पोषक तत्वों से एनर्जी पाते रहें।