फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया: डिमेंशिया के जोखिम को 40% तक कम कर सकते हैं, इसके लिए अभी से शुरू कर दें ये तीन काम

Fri, 19 May 2023 04:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डिमेंशिया के जोखिम कारक - फोटो : istock
डिमेंशिया, मानसिक स्वास्थ्य की गंभीर समस्याओं में से एक है जो रोगी के सोचने, निर्णय लेने और चीजों के याद रखने की क्षमता को प्रभावित कर देती है। 60 साल से अधिक की आयु वाले लोगों में इसका जोखिम अधिक होता है। आनुवांशिकता और पर्यावरणीय कारक डिमेंशिया के जोखिम को बढ़ाने वाले माने जाते हैं। वहीं कुछ अध्ययनों में शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर हम सभी कम उम्र से ही लाइफस्टाइल को ठीक रखने पर ध्यान  दे लें तो भी इससे बचाव किया जा सकता है। 

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मनोचिकित्सा विभाग द्वारा किए गए शोध में पाया गया है कि जीवनशैली की गड़बड़ आदतें मस्तिष्क की क्षमता को कमजोर करती जा रही हैं, जिसके कारण अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों का जोखिम भी काफी बढ़ गया है। वहीं अगर युवावस्था से ही कुछ आदतों को लाइफस्टाइल में शामिल कर लिया जाए तो इसके जोखिम को 40 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

कैसे और क्या करें, आइए आगे जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डिमेंशिया से बचाव के लिए क्या करें? - फोटो : istock
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

डॉ सारा बाउर्मिस्टर के नेतृत्व में डिमेंशियाज़ प्लेटफॉर्म यूके और अल्जाइमर रिसर्च यूके द्वारा किए गए इस अध्ययन में पाया गया कि लाइफस्टाइल की आदतें समय के साथ इस प्रकार के मानसिक रोगों के खतरे को बढ़ाती जाती हैं। वहीं शोध के दौरान जिन लोगों ने अपनी लाइफस्टाइल को ठीक रखा उनमें 60 की आयु के बाद इस तरह के रोगों का जोखिम कम पाया गया। शोधकर्ताओं ने पाया उच्च रक्तचाप, मोटापा, अल्कोहल का सेवन, मस्तिष्क की चोट, बहरापन,धूम्रपान, अवसाद जैसी स्थितियां भी डिमेंशिया का कारण बन सकती हैं।

आइए जानते हैं कि इन मनोरोगों से बचाव के लिए विशेषज्ञ किन उपायों का पालन करते रहने की सलाह देते हैं?
विज्ञापन

3 of 5
आहार को रखें ठीक - फोटो : iStock
आहार को बेहतर रखना जरूरी

शोधकर्ताओं ने पाया कि आहार का स्वस्थ रहना डिमेंशिया जैसे रोगों से बचाव के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। आहार में सेचुरेटेड फैट और शुगर की मात्रा को कम रखकर आप मधुमेह और मोटापे जैसी स्थितियों के जोखिम को कम कर सकते हैं, जो डिमेंशिया के लिए भी जोखिम कारक हैं।

इसके अलावा सभी लोगों को मौसमी सब्जियों, फलों, साबुत अनाज, ऑलिव ऑयल, मछली और बीन्स से भरपूर आहार का सेवन जरूर करना चाहिए।

4 of 5
शराब पीने से होने वाले नुकसान - फोटो : Pixabay
शराब और धूम्रपान दो बड़े जोखिम कारक

ऑक्सफोर्ड के विशेषज्ञों ने शराब और डिमेंशिया के बीच जटिल संबंध पाया है। मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर जॉन गैलाचर कहते हैं शराब पीने वाले लोगों में डिमेंशिया के विकसित होने का जोखिम अन्य लोगों की तुलना में अधिक होता है। 

इसी तरह विशेषज्ञों ने धूम्रपान और डिमेंशिया के बीच भी लिंक पर जोर दिया है। धूम्रपान, मस्तिष्क की कोशिकाओं में क्षति का कारण बनती है जिसके कारण डिमेंशिया होने का खतरा रहता है। इन दोनों आदतों को बिल्कुल छोड़ देने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नियमित व्यायाम के लाभ - फोटो : istock
व्यायाम और लोगों से मिलते-जुलते रहना जरूरी

अध्ययन के निष्कर्षों से पता चलता है कि नियमित व्यायाम, अल्जाइमर रोगियों में सोचने और याददाश्त की क्षमता में गिरावट को कम करता है। इसके शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हैं।  स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रति सप्ताह कम से कम 150 मिनट व्यायाम करने की सलाह देते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि मस्तिष्क को सक्रिय रखने के लिए सामाजिक रूप से लोगों से मिलते-जुलते रहना जरूरी है। शोध में पाया गया है कि जो लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं उनमें भी डिमेंशिया रोग के विकसित होने का खतरा कम हो सकता है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें