फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Diet Plan: बारिश के दिनों में आपकी थाली ही न बिगाड़ दे सेहत? जान लीजिए ये चार जरूरी बातें

Thu, 09 Jul 2026 09:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मानसून में नमी बढ़ने से संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में हरी पत्तेदार सब्जियां, तला-भुना खाना, मशरूम और खराब डेयरी उत्पादों का सेवन सावधानी से करें। आइए जानते हैं क्या चीजें खाएं क्या नहीं?
विज्ञापन
1 of 5
खान-पान का रखें खास ध्यान - फोटो : Amarujala.com/AI
राजधानी दिल्ली-एनसीआर, मुंबई सहित देश के तमाम हिस्सों में मानसून का असर देखा जा रहा है। लगातार बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बारिश का मौसम वैसे तो भीषण गर्मी से राहत देता है, लेकिन अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिससे बैक्टीरिया, वायरस और फंगस तेजी से पनपते हैं। यही वजह है कि बारिश के मौसम में फूड पॉइजनिंग, दस्त, उल्टी, टाइफाइड, हैजा और अन्य संक्रमणों के मामले बढ़ने लगते हैं।

डॉक्टर्स कहते हैं, मानसून के दिनों में खान-पान और स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसा करके आप कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। इन दिनों में कई ऐसी चीजें भी हैं जिनका सेवन करना आपको फायदे की जगह नुकसानदायक हो सकता है।

आइए जानते हैं कि मानसून में किन चीजों के सेवन को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है?
 
विज्ञापन

2 of 5
हरी सब्जियां खाने से क्या होता है? - फोटो : freepik.com
हरी पत्तेदार सब्जियां बारिश में खाएं या नहीं?

पालक, मेथी, सरसों, लेट्यूस, पत्तागोभी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, लेकिन मानसून के दौरान इन्हें सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है।
 
  • अधिक नमी के कारण इनकी सतह पर बैक्टीरिया, फंगस और छोटे कीड़े आसानी से पनप सकते हैं, जिन्हें सामान्य धुलाई से पूरी तरह हटाना मुश्किल होता है।
  • यदि इनका सेवन करना ही हो तो इन्हें कई बार साफ पानी से धोएं, जरूरत हो तो नमक या सिरके वाले पानी में कुछ देर भिगोएं और अच्छी तरह पकाने के बाद ही खाएं। कच्चे सलाद के रूप में इनका सेवन करने से बचें।
विज्ञापन

3 of 5
डीप फ्राइड फूड्स के नुकसान - फोटो : Freepik.com
ड्रीप फ्राई चीजें बढ़ा देंगी पेट की परेशानी 

बारिश के मौसम में पकौड़े, समोसे, कचौड़ी और अन्य तले हुए स्नैक्स खाने का मन जरूर करता है, लेकिन यही आदत कई बार पेट की परेशानी का कारण बन जाती है।
 
  • अधिक तेल और मसालों वाला भोजन पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डालता है।
  • यदि बाहर का खाना स्वच्छ तरीके से तैयार न किया गया हो तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया फूड पॉइजनिंग, दस्त, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

4 of 5
मशरूम खाने से क्या होता है? - फोटो : Freepik.com
मशरूम खाते हैं तो सावधान

मशरूम पोषण से भरपूर होता है, लेकिन बारिश के मौसम में इसके सेवन को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। प्राकृतिक रूप से मशरूम नम और अंधेरी जगहों पर उगता है, जहां बैक्टीरिया और फंगस के पनपने की संभावना अधिक रहती है।
 
  • यदि मशरूम पूरी तरह ताजा न हो या सही तरीके से स्टोर न किया गया हो तो इससे संक्रमण और पेट संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। मशरूम खाना हो तो केवल भरोसेमंद स्रोत से खरीदें, अच्छी तरह साफ करें और पूरी तरह पकाकर ही सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दूध पीने के फायदे और नुकसान - फोटो : Freepik.com
दूध पीने से पहले ये बातें जान लीजिए

मानसून के दिनों में दूध पीना चाहिए या नहीं, यह चर्चा का विषय रहा है। ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि बरसात के दिनों में दूध या डेयरी उत्पादों का सेवन कम या बिल्कुल नहीं करना चाहिए। आर्द्र मौसम के कारण इनमें पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

हालांकि अगर आप दूध पीना चाहते हैं तो इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर अच्छे से गर्म करके ही पिया जाना चाहिए। हल्दी दूध के कई स्वास्थ्य लाभ हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें