कोरोना के नए वैरिएंट्स के मामले
- फोटो : iStock
BA.4 और BA.5 वैरिएंट का खतरा
कोरोना के नए वैरिएंट्स और उनके कारण होने वाले खतरों को लेकर अध्ययन कर रही शोधकर्ताओं की टीम का कहना है कि BA.4 और BA.5 वैरिएंट, ओमिक्रॉन के अति संक्रामक रूपों में से एक हैं।
अध्ययन में जिक्र मिलता है कि इन दोनों वैरिएंट्स के स्पाइक प्रोटीन में L452R और F486V नामक म्यूटेशन देखे गए हैं। ये म्यूटेशन इन वैरिएंट्स को इंसानी शरीर में वैक्सीनेशन से बनी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी चकमा देकर संक्रमण का कारण बनने के योग्य बनाते हैं।
इस खतरे को देखते हुए जिन लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है, उन्हें भी लगातार बचाव के उपाय करते रहने की अपील की जा रहा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि वैक्सीन, इन वैरिएंट्स से संक्रमण की स्थिति में गंभीर रोग और मृत्यु के खतरे को कम करने में प्रभावी पाई गई हैं।
शोधकर्ताओं का कहना है कि सभी लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय करते रहने चाहिए। आपकी छोटी सी गलती वायरस को घर में प्रवेश दे सकती है। ऐसे में इन तीन बातों का सभी लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए।