फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: इस आदत के साथ कीजिए दिन की शुरुआत, पाचन से लेकर संक्रमण तक की समस्याएं होंगी दूर

Mon, 04 Jul 2022 12:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिन की शुरुआत कैसे करें? - फोटो : istock
बेहतर स्वास्थ्य के लिए खानपान की विशेष भूमिका होती है। विशेषकर आप सुबह खाली पेट किन चीजों का सेवन करते हैं, इसका शरीर पर कई तरह से असर होता है। कुछ लोगों के दिन की शुरुआत बेड टी के साथ होती है, जबकि कुछ लोग सुबह उठते ही सख्त चीजों का सेवन कर लेते हैं, हालांकि इन दोनों आदतों को स्वास्थ्य विशेषज्ञ काफी नुकसानदायक मानते हैं।

विशेषज्ञ कहते हैं, बेहतर स्वास्थ्य के लिए सुबह उठने के बाद मुंह का सफाई करें और पहले आहार के रूप में हल्के गर्म पानी का सेवन करें। यह आदत आपके सेहत को गजब का बूस्ट दे सकती है। रात के 8-10 घंटे खाली पेट के बाद शरीर को हाइड्रेशन की आवश्यकता होती है, ऐसे में भरपेट पानी पीने से न सिर्फ शरीर में पानी की पूर्ति हो जाती है, साथ ही इससे और कई प्रकार के लाभ भी हो सकते हैं।

डॉक्टर्स बताते हैं, मानसून के समय फ्लू और गले के संक्रमण का जोखिम भी बढ़ जाता है। खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन आपको इस तरह के संक्रमण के जोखिम से बचाने में भी काफी मददगार हो सकता है। कुछ अध्ययनों में जिक्र मिलता है कि गुनगुने पानी से और भी लाभ प्राप्त करने के लिए इसमें नींबू मिलाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि रोज सुबह हल्के गर्म पानी पीने के साथ दिन की शुरुआत करने को विशेषज्ञ सेहत के लिए किस प्रकार से लाभकारी मानते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
हल्का गर्म पानी पीने के लाभ - फोटो : istock
साइनस और गले में संक्रमण का दूर होता है खतरा

गर्म पानी का सेवन साइनस की समस्या से परेशान रहने वाले लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। बलगम के निर्माण के कारण होने वाले गले में खराश से राहत दिलाने के लिए इसका नियमित सेवन किया जा सकता है। साल 2008 के एक अध्ययन के अनुसार गर्म पानी का सेवन बहती नाक, खाँसी, गले में खराश और थकान से त्वरित लाभ दिलाने का आसान तरीका हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
पाचन के लिए गुनगुने पानी का सेवन - फोटो : pixabay
पाचन के लिए लाभदायक

अध्ययनों में जिक्र मिलता है कि खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन आपके पाचन को ठीक रखने में काफी कारगर हो सकता है। भोजन नली में चिपके रात के भोजन के अवशेष को निकालने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने के लिए इसका सेवन काफी कारगर माना जाता है। कुछ अध्ययनों का यहां तक भी मानना है कि गर्म पानी आपके भोजन के पाचन को भी आसान बनाने में सहायक है जिससे पाचन की समस्या कम होती है। 

4 of 5
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए क्या करें? - फोटो : Pixabay
ब्लड सर्कुलेशन रहता है ठीक

ब्लड सर्कुलेशन आपके रक्तचाप से लेकर हृदय रोग के जोखिम को कम करने तक सभी के लिए आवश्यक है। शोध से पता चलता है कि रोजाना गर्म पानी पीने वाले लोगों में ब्लड सर्कुलेशन की समस्या का खतरा दूसरे लोगों की तुलना में काफी कम होता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि गर्म पानी से नहाने से आपके संचार अंगों जैसे धमनियों और नसों को पूरे शरीर में अधिक प्रभावी ढंग से रक्त का संचार करने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुबह गर्म पानी पीने के लाभ - फोटो : Pixels
दूर होती है मेटाबॉलिज्म की समस्या

शरीर में मेटाबॉलिज्म की दर को बढ़ाने के लिए सुबह गर्म पानी पीने को विशेषज्ञ काफी लाभप्रद मानते हैं। मेटाबॉलिज्म ठीक रहने से आपको अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। सर्वोत्तम परिणामों के लिए गर्म पानी में नींबू डालकर सेवन करना विशेष लाभप्रद माना जाता है। अधिक वजन की समस्या के शिकार लोगों को रोजाना गर्म पानी पीने की आदत जरूर बनानी चाहिए।


----------------
नोट:
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें