फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमोज खाने से मौत: गले में खाना फंसने से कैसे जा सकती है जान? विशेषज्ञ से जानें

विज्ञापन
1 of 6
विंड पाइप में मोमोज फंसने के कारण हुई मौत - फोटो : amar ujala
खाना शरीर के लिए आवश्यक है लेकिन खाने की किसी भी चीज से जान का जोखिम बढ़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आपको पता हो कि क्या खाना चाहिए और किस तरह से खाना चाहिए। खाते समय अक्सर हम कुछ ऐसी गलतियां या लापरवाहियां कर जाते हैं तो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। हाल ही में दिल्ली एम्स में एक मामला आया, जिसमें मोमोज खाने से एक शख्स की मौत हो गई। 50 साल के व्यक्ति ने शराब पी रखी थी, उसने मोमोज खाए और कुछ ही पल में जमीन पर गिर गया। मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि विंड पाइप में मोमोज फंसने के कारण उसकी मौत हुई है। मोमोज सेहत के लिए हानिकारक है लेकिन गलत तरीके से मोमोज खाना ज्यादा खतरनाक है। इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ से जानें कि मोमोज खाने से किसी की मौत क्यों और कैसे हो सकती है? खाते समय क्या सावधानियां बरतें और कैसे करें बचाव?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
खाने से मौत की एक बड़ी वजह अक्यूट गेस्ट्रोराइजिन है। - फोटो : iStock
मोमोज से मौत की वजह?

शारदा अस्पताल के सीनियर रेसिडेंट, इंटरनल मेडिसिन डॉ. श्रेय श्रीवास्तव ने बताया कि खाते समय अगर आपका पोश्चर अच्छा नहीं है तो कोई भी खाना आपके विंड पाइप में फंस सकता है। जैसे अगर आप खाने को लेट कर खा रहे हैं जो वह आपके गले में फंस सकता है। ऐसा जरूरी नहीं कि सिर्फ मोमोज या मैदे से बनी चीजें ही खाने से विंड पाइप में खाना फंसे। अक्सर कुछ खाते समय गले से खाना सरक जाता है, या अचानक खाने के दौरान खांसी आने लगती है। यह वही स्थिति होती है, जब खाना विंड पाइप में चला जाता है। खाने के कारण मौत की एक बहुत बड़ी वजह अक्यूट गेस्ट्रोराइजिन की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
फूड प्वाइजनिंग से भी हो सकती है मौत - फोटो : iStock
विंड पाइप में खाना फंसने की स्थिति

खाने को गलत तरीके से खाने, चबाकर न खाने या निगलकर खाने के कारण विंड पाइप में खाना फंस जाता है। लेकिन डाॅ. श्रेय श्रीवास्तव ने इसकी अन्य स्थिति के बारे में बताया कि कई लोगों को फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो जाती है। गले में खाना फंस सकता है, लेकिन साथ ही खाने के कारण फूड प्वाइजनिंग होने से रिएक्शन हो गया हो। जिसकी वजह से इडिमा हो गया हो। लोकल मार्केट में मोमोज, चिकन आदि चीजों को बहुत ही अनहाइजीनिक तरीके से बनाया जाता है। अक्सर इस तरह के फूड में लोग उन चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो हाइजेनिक और खाने योग्य नहीं होता। इससे फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो जाती है। आज के समय में बहुत से ऐसे मरीज आते हैं, जो बाहर का ऐसा ही खाना खाते हैं और इससे उन्हें फूड प्वाइजनिंग हो जाती है। फूड प्वाइजनिंग में ज्यादा उल्टियां आने से पेट के अंदर का खाना मुंह के रास्ते से बाहर आता है। ऐसे में खाने की जो चीजें पचीं नहीं होती है, या जो बेकार क्वालिटी का अंडाइजेस्टेबल फूड होता है। वह आपके विंड पाइप में भी जा सकता है। इस स्थिति को एस्पिरेशन निमोनिया कहते हैं। 

4 of 6
ज्यादा शौच जाना पड़े तो जान का जोखिम हो सकता है। - फोटो : Social Media
फूड प्वाइजनिंग के लक्षण

-इसमें दिन में 6 बार से ज्यादा शौच जाना पड़े या तीन बार से ज्यादा उल्टी आए।

-अगर आपकी जीभ सूख रही हो और बार बार प्यास लगे।

-अगर 10 बार से ज्यादा आपको शौच जाना पड़े और 6 बार से अधिक वोमिट आए तो आपकी हालत गंभीर स्थिति में पहुंच जाती है। इससे किडनी पर असर पड़ता है और जान का जोखिम हो सकता है।

-बार बार शौच और उल्टी से डिहाइड्रेशन हो जाता है। शरीर में पानी की कमी इतनी ज्यादा हो जाती है कि मरीज का हृदय पूरे शरीर में खून को पंप नहीं कर पाता और इसके कारण मौत हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
बेकार क्वालिटी का खाना खाना शरीर के लिए नुकसानदायक - फोटो : getty images
बचाव का तरीका और इलाज

-गर्मी में बाहर का खाना अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि गर्मी बहुत ज्यादा है और खाने की सेल्फ लाइफ बहुत कम होती है। यानी जो आप खा रहे हैं वह नुकसानदायक हो सकता है और फूड प्वाइजनिंग की वजह बन सकता है।

-मोमोज में इस्तेमाल मैदा बहुत खराब होता है। वह कच्चा मैदा होता है, जो शाम तक खराब हो सकता है। धूप में रहने से वह दो चार घंटों में ही खराब होने लगता है। मैदा और खराब क्वालिटी का फूड, ये दोनों मिलकर आपके शरीर में टॉक्सिन बना सकती है।

-खराब और बेकार क्वालिटी का खाना खाने से आपको उल्टियां आने लगती है, जिससे एस्पिरेशन निमोनिया की स्थिति बन जाती है और खाना आपकी श्वास की नली में भी फंस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फूड प्वाइजनिंग होने पर बहुत सारा पानी पीजिए। - फोटो : Pixabay
-ऐसा खाना आपके शरीर में टॉक्सिन रिलीज करता है, जो एलर्जिक रिएक्शन को जन्म देता है, जिसकी वजह से भी श्वास की नली में दिक्कत आ सकती है।

-अगर किसी को फूड प्वाइजनिंग हो जाती है, तो सबसे पहले बहुत सारा पानी पीजिए।

-फूड प्वाइजनिंग के लक्षण पहचान कर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
---------------

नोट: यह लेख ग्रेटर नोएडा में स्थित शारदा अस्पताल के सीनियर रेसिडेंट, इंटरनल मेडिसिन डॉ. श्रेय श्रीवास्तव से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। 
 
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें