डैश डाइट हृदय के लिए फायदेमंद
- फोटो : iStock
अध्ययन में क्या पाया गया?
केवल दो सप्ताह के बाद ही, डैश डाइट के माध्यम से अधिक फल और सब्जियों के सेवन के साथ आहार में कुछ अन्य चीजों को शामिल करने से रक्तचाप को काफी सुधार आया। इसके अलावा, अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी, उनमें डैश डाइट के कारण सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर में 11.4 अंक और डायस्टोलिक में 5.5 प्वाइंट की गिरावट आई है। मूलरूप से, डैश डाइट, रक्तचाप की कई दवाओं की तुलना में अधिक प्रभावी था।