प्री-डायबिटीज की समस्या
- फोटो : Adobe Stock
शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या
जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड डायग्नोस्टिक रिसर्च फॉर डॉक्टर्स में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, त्वचा पर धब्बे नजर आना इंसुलिन रेजिस्टेंस का एक प्रमुख संकेत हो सकता है। ये संकेत बताता है कि आपमें टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा है।
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जब आपका शरीर इंसुलिन के प्रति प्रतिरोधी हो जाता है, तो इसकी भरपाई के लिए और ज्यादा इंसुलिन बनाता है। इंसुलिन की अधिकता त्वचा की कोशिकाओं को तेजी से बढ़ाने लगती है, जिससे त्वचा पर ये गहरे रंग के धब्बे बन जाते हैं।
- विश्व स्वास्थ्य संगठनों के अनुसार, दुनियाभर में लाखों लोग प्रीडायबिटीज से जूझ रहे हैं, लेकिन उनमें से अधिकतर को इसका पता ही नहीं होता।
- प्रीडायबिटीज में लक्षण अक्सर स्पष्ट नहीं होते इसलिए लोग इसे समय रहते पकड़ नहीं पाते हैं।
- त्वचा पर काले धब्बे के अलावा खूब प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना या थकान बने रहना डायबिटीज की शुरुआत का संकेत हो सकता है।
- अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान कर लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव कर लिया जाए तो डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है।