फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन: स्वाद और सेहत का खजाना है चॉकलेट, ब्लड प्रेशर से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक में फायदेमंद

Tue, 07 Dec 2021 07:53 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
डार्क चॉकलेट खाने के फायदे - फोटो : iStock
चॉकलेट खाना हम सभी को पसंद होता है। स्वाद में मीठे चॉकलेट को अध्ययनों में सेहत के लिए भी विशेष फायदेमंद बताया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मिल्क और बाजार में मिलने वाले अन्य कई तरह के चॉकलेट्स की तुलना में डार्क चॉकलेट खाना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। डार्क चॉकलेट कई तरह के पोषक तत्वों से भरे हुए होते हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक हो सकते हैं। कोको के बीज से बना डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सिडेंट के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है जिसे खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि डार्क चॉकलेट आपके स्वास्थ्य में सुधार करने के साथ हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में डार्क चॉकलेट खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
डार्क चॉकलेट कम करता है ब्लड प्रेशर - फोटो : iStock
ब्लड प्रेशर में करता है सुधार 
अध्ययनों के मुताबिक डार्क चॉकलेट में फ्लेवनॉल्स पाया जाता है जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाने के लिए धमनियों की परत को उत्तेजित करती है। नाइट्रिक ऑक्साइड धमनियों को आराम देने और रक्त प्रवाह के प्रतिरोध को कम करने में सहायक होता है, जिसके परिणाम स्वरूप ब्लड प्रेशर के खतरे को कम किया जा सकता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि कोको और डार्क चॉकलेट, रक्त प्रवाह और रक्तचाप के स्तर में सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
त्वचा के लिए फायदेमंद है चॉकलेट - फोटो : istock
त्वचा के लिए फायदेमंद
डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले बायोएक्टिव कंपाउंड आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छे हो सकते हैं। अध्ययन के मुताबिक डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले फ्लेवनॉल्स, सूरज की किरणों से त्वचा की रक्षा करते हैं। इतना ही नहीं त्वचा में रक्त के प्रवाह में सुधार करने और इन्हें हाइड्रेटेड बनाए रखने में भी डार्क चॉकलेट सहायक माने जाते हैं। त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने और इसके अंदरूनी पोषण के लिए चॉकलेट खाना फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
मस्तिष्क के लिए फायदेमंद है चॉकलेट - फोटो : Pixabay
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में सहायक
डार्क चॉकलेट का सेवन करना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। डार्क चॉकलेट आपके दिमाग की कार्यप्रणाली को भी बेहतर बनाने में सहायक है। एक अध्ययन से पता चलता है कि 5 दिनों तक हाई फ्लैवनॉल कोको खाने से मस्तिष्क में रक्त प्रवाह में सुधार हो सकता है। वृद्ध लोगों के संज्ञानात्मक कार्य में सुधार करने में भी इसके फायदेमंद माना जाता है।



----------------
स्रोत और संदर्भ
Cocoa intake, blood pressure, and cardiovascular mortality: the Zutphen Elderly Study

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें