फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन कम करना है तो खाएं दलिया, जाने कितने पोषक तत्वों से भरपूर है

Tue, 20 Aug 2019 08:01 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
शरीर को फिट रखने के लिए जितना जरूरी एक्सरसाइज है उतना ही जरूरी है सही खानपान। आजकल बाजार में ऐसे बहुत से पैकेट बंद उत्पाद आ रहे हैं, जिनके लिए दावा किया जाता है कि इन्हें खाने से वजन नहीं बढ़ेगा और पोषक तत्व भी मिलेगा। लेकिन दलिया एक ऐसा आहार है जो बहुत सारे पौष्टिक तत्वों से भरपूर है और सुपाच्य भी है। इसका सेवन हम मीठे या नमकीन किसी भी रूप में कर सकते हैं। तो आइए जाने कैसे दलिया वजन कम करने में सहायक है।
 
विज्ञापन

2 of 6
वजन कम करने के लिए अमृत है दलिया
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो दलिया एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
कैलोरी की बहुत ही कम मात्रा होती है
दलिया में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है। सुबह के नाश्ते में ली गई दलिया में किसी भी अन्य आहार की तुलना में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है।

 

4 of 6
- फोटो : pixa
उच्चकोटि का फाइबर
पेट को सही रखने के लिए फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। सौ ग्राम दलिया में 18 ग्राम फाइबर पाया जाता है। इसका मतलब है कि पाचन शक्ति और आंतों को दुरुस्त रखने के लिए दलिया एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
प्रोटीन की मात्रा पर्याप्त होती है
दलिया गुणों का भंडार है। इसमें प्रोटीन की मात्रा अच्छी खासी होती है। इसलिए जब आप वजन कम करने के लिए इसका सेवन करते हैं तो ये पचने में समय लेती है और आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। और आप कुछ भी खाने से बचे रहते हैं। दलिया खाने से मेटाबॉलिज्म सिस्टम सही रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डायबिटीज के रोगियों के लिए सही
दलिया डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम मात्रा में होता है जो यह पता करने का काम करता है कि कार्बोहाइड्रेट खून को कैसे प्रभावित करता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें