भारतीय व्यंजनों को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ से परिपूर्ण माना जाता रहा है। दलिया, ऐसा ही एक आहार है, जिसे डॉक्टर पेट के लिए बहुत हल्का लेकिन सेहत के लिए पौष्टिक मानते हैं। अक्सर रोगियों को नाश्ते के रूप में दलिया खाने की सलाह दी जाती है, हालांकि इसका सेवन बिना किसी बीमारी वाले लोगों को भी नियमित रूप से करना चाहिए। टूटे हुए गेहूं से बना दलिया पचने में आसान और पोषण से भरपूर होता है। चूंकि दलिया में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पेट को ठीक रखने के साथ, वजन घटाने और हल्के खाद्य पदार्थों का सबसे बेहतर विकल्प हो सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को रोजाना सुबह के नाश्ते में दलिया का सेवन जरूर करना चाहिए। शरीर को शक्ति प्रदान करने के साथ रोजाना दलिया खाने वाले लोगों में कई प्रकार की सेहत से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है। आइए आगे की स्लाइडों में दलिया खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।