फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: आपके दिनचर्या की ये खराब आदतें बना सकती हैं ब्लड प्रेशर का मरीज, आज ही हो जाएं सावधान

Wed, 07 May 2025 05:11 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी समस्या है जिससे हार्ट अटैक जैसी गंभीर और जानलेवा समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। कई बार ये समस्याएं हमारी ही कुछ गलत आदतों की वजह से होती हैं। आइए इस लेख में कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ब्लड प्रेशर - फोटो : Freepik.com
High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर आज के समय में एक आम स्वास्थ्य समस्या बन गया है। कई बार इसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण ऐसे होते हैं जिसे आमतौर पर इंसान ध्यान नहीं दे पाता है। यह धीरे-धीरे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे हृदय, किडनी और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाता रहता है। हाई ब्लड प्रेशर के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें आनुवंशिकी, उम्र और कुछ मेडिकल कंडीशन शामिल हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इन सब के अलावा हमारी कुछ आदतें भी ऐसी होती है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी बढ़ जाता है।

जिन लोगों की लाइफस्टाइल खराब होती है उन्हें अक्सर ब्लड प्रेशर बढ़े रहने या कम होने की समस्या हो सकती है। आइए ऐसी ही कुछ सामान्य आदतों पर नजर डालते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती हैं। अगर आप भी इनमें से किसी भी आदतों के शिकार हैं, तो आज ही सावधान हो जाएं और उनमें बदलाव लाने की कोशिश करें।
 
विज्ञापन

2 of 5
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : Freepik.com
1. संतुलित आहार न लेना
हम क्या खाते हैं, इसका सीधा असर हमारे ब्लड प्रेशर पर पड़ता है। अत्यधिक नमक का सेवन उच्च रक्तचाप का सबसे बड़ा दुश्मन है। ज्यादा नमकीन स्नैक्स, पैकेटबंद खाना, फास्ट फूड और तला-भुना भोजन में सोडियम की मात्रा बहुत होती है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। रेड मीट का अधिक सेवन और फल-सब्जियों की कमी भी इसका कारण बनती है। असंतुलित खानपान वजन बढ़ाता है और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है।

ये भी पढ़ें- Joint Pain: जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? तो अपनाएं ये तीन उपाय बिना दवाओं के भी पा सकते हैं आराम
विज्ञापन

3 of 5
सेडेंटरी लाइफस्टाइल - फोटो : freepik
2. सेडेंटरी लाइफस्टाइल (शारीरिक गतिविधि की कमी)
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग घंटों कुर्सी पर बैठे रहते हैं या शारीरिक मेहनत से बचते हैं। नियमित व्यायाम या किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी न करना 'सेडेंटरी लाइफस्टाइल' कहलाता है। शारीरिक गतिविधि की कमी से वजन बढ़ता है, मांसपेशियां कमजोर होती हैं और हृदय को ठीक से काम करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में व्यायाम हृदय को मजबूत बनाता है और रक्तचाप को कंट्रोल रखने में मदद करता है।


ये भी पढ़ें- Tooth Cavity: दांत के कीड़ों को जड़ से हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

4 of 5
तनाव - फोटो : Freepik.com
3. मानसिक तनाव की समस्या पर ध्यान न देना
तनाव हमारी जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन क्रॉनिक या लंबे समय तक रहने वाला तनाव ब्लड प्रेशर के लिए खतरनाक हो सकता है। तनाव की स्थिति में शरीर स्ट्रेस हार्मोन (जैसे कोर्टिसोल) रिलीज करता है, जिससे हृदय गति बढ़ती है और रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती हैं। यदि तनाव लगातार बना रहता है तो यह धीरे-धीरे हाई ब्लड प्रेशर का स्थायी कारण बन सकता है। ऐसे में तनाव को नियंत्रित करके रक्तचाप को भी कंट्रोल किया जा सकता है, इसके लिए योग, ध्यान जैसे अभ्यास सहायक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sleep - फोटो : adobe stock
4. पूरी नींद न लेना
पर्याप्त और अच्छी गुणवत्ता वाली नींद हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। जब हम सोते हैं, तो हमारा शरीर स्ट्रेस हार्मोन को रेगुलेट करता है और रक्तचाप को नियंत्रित करता है। नींद की कमी या बार-बार नींद का टूटना इन प्रक्रियाओं को बाधित करता है। लंबे समय तक पर्याप्त नींद न लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वयस्कों के लिए कम से कम 7-8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें