फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: इम्युनिटी बढ़ाने के चक्कर में ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप? फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Thu, 24 Sep 2026 08:07 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इम्युनिटी किसी एक भोजन, विटामिन या सप्लीमेंट से अचानक मजबूत नहीं होती। संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नियमित गतिविधि, तनाव नियंत्रण, स्वच्छता और टीकाकरण इम्यून सिस्टम के लिए  महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
1 of 4
इम्युनिटी कैसे मजबूत करें? - फोटो : Amarujala.com/AI
जिस तरह से हर साल संक्रामक बीमारियों के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ काफी चिंतित हैं। इस तरह की समस्याओं के खतरे को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है- अपनी इम्युनिटी को मजबूत बनाना।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हमारा इम्यून सिस्टम कई अंगों, कोशिकाओं और पोषक तत्वों से मिलकर बनता है। इतना ही नहीं इम्युनिटी को मजबूत बनाने की प्रक्रिया सतत है, इसके लिए निरंतर प्रयास करते रहना जरूरी है। इसके लिए कोई एक दवा या उपाय नहीं है जो पल भर में इम्युनिटी को मजबूत कर दे। 

समस्या तब शुरू होती है जब इम्युनिटी के नाम पर लोग जरूरत से ज्यादा सप्लीमेंट लेने, एक ही चीज को बार-बार खाने और नींद जैसी बुनियादी जरूरतों को नजरअंदाज करने लगते हैं। आइए जानते हैं कि आपकी कौन सी आदतें मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सप्लीमेंट्स को लेकर सावधानी - फोटो : Freepik.com
खुद से न लें सप्लीमेंट्स 

इम्युनिटी मजबूत करने के लिए बिना डॉक्टर की सलाह के विटामिन सी, जिंक, विटामिन डी या मल्टीविटामिन न लें।
 
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के अनुसार, पर्याप्त पोषक तत्व मिलने के बावजूद अतिरिक्त विटामिन और मिनरल लेना आपके लिए और दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती हैं।
  • उल्टा, कुछ पोषक तत्वों की जरूरत से ज्यादा मात्रा नुकसान कर सकती है। 
  • उदाहरण के लिए इम्युनिटी के लिए जिंक जरूरी है, पर ज्यादा जिंक लेने से शरीर में कॉपर की कमी हो सकती है और इससे इम्यून सिस्टम प्रभावित हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
डाइट को लेकर सावधानी - फोटो : Adobe Stock
सिर्फ एक विटामिन काफी नहीं

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन ए, सी, डी, ई, बी के साथ विटामिन, जिंक, आयरन, सेलेनियम और दूसरे पोषक तत्व शरीर की प्रतिरक्षा प्रक्रिया में भूमिका निभाते हैं। इनकी कमी होने पर इम्यून सिस्टम की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। 
 
  • इसलिए फल, सब्जियां, दालें, साबुत अनाज, पर्याप्त प्रोटीन, मेवे और स्वस्थ वसा वाला विविध आहार ज्यादा जरूरी है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए किसी एक चीज पर निर्भर न रहें।
विज्ञापन

4 of 4
नींद की कमी का सेहत पर असर - फोटो : Freepik.com
नींद और व्यायाम में कमी का असर

इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए  सिर्फ डाइट पर ही ध्यान देना काफी नहीं है। अच्छी नींद, नियमित शारीरिक गतिविधि, तनाव को कंट्रोल रखना, धूम्रपान से बचना और जरूरी टीकाकरण भी शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। 
 
  • स्वस्थ दिनचर्या शरीर को सामान्य प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया बनाए रखने में मदद करती है। इसलिए सुबह कुछ इम्युनिटी ड्रिंक पीकर बीमारियों से खुद को सुरक्षित नहीं माना जा सकता।
  • बिना जरूरत एंटीबायोटिक लेना भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर डाल सकता है, इसलिए कभी भी खुद से कोई भी दवा या एंटीबायोटिक न लें। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें