डाइट को लेकर सावधानी
- फोटो : Adobe Stock
सिर्फ एक विटामिन काफी नहीं
इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन ए, सी, डी, ई, बी के साथ विटामिन, जिंक, आयरन, सेलेनियम और दूसरे पोषक तत्व शरीर की प्रतिरक्षा प्रक्रिया में भूमिका निभाते हैं। इनकी कमी होने पर इम्यून सिस्टम की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।
- इसलिए फल, सब्जियां, दालें, साबुत अनाज, पर्याप्त प्रोटीन, मेवे और स्वस्थ वसा वाला विविध आहार ज्यादा जरूरी है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए किसी एक चीज पर निर्भर न रहें।