नियमित व्यायाम बहुत आवश्यक
- फोटो : Pixabay
शारीरिक निष्क्रियता के कारण होने वाली दिक्कतें
गतिहीन जीवनशैली हृदय रोग, मधुमेह, मोटापा और गठिया जैसे समस्याओं के जोखिम को दोगुना कर देती है। हृदय रोग और मधुमेह की समस्या अब कम उम्र वालों में भी देखी जा रही है। इसके अलावा अध्ययनों से पता चलता है कि व्यायाम न करने की आदत पेट के कैंसर, उच्च रक्तचाप, ऑस्टियोपोरोसिस, लिपिड विकार, अवसाद और चिंता के जोखिम को भी बढ़ाती है। उम्र बढ़ने के साथ इन समस्याओं का जोखिम और भी अधिक हो जाता है।