फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतर स्रोत हैं करी पत्ते, इसका पानी पीना कई गंभीर बीमारियों में फायदेमंद

Sat, 29 Oct 2022 04:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करी पत्तों के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock
भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए तो हर घर में करी पत्ते का प्रयोग किया जाता रहा है, पर क्या आप इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं? अत्यधिक सुगंधित ये पत्तियां व्यंजनों के स्वाद को बढ़ाने के साथ कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी आपके लिए लाभकारी हो सकती हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि करी पत्ते में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स और प्लांट बेस्ड कंपाउंड होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने में आपके लिए सहायक हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, करी पत्ते का पानी पीना आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि करी पत्ते में कई कंपाउंड्स जैसे कि एल्कलॉइड, ग्लाइकोसाइड और फेनोलिक मौजूद होते हैं, जो इसे बेहद स्वाथ्यवर्धक बनाते हैं। इनमें से कई यौगिक आपके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं। एंटीऑक्सिडेंट युक्त चीजों का सेवन शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने और कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में आपके लिए सहायक हो सकती है।

करी पत्ते का पानी पीने की आदत हृदय-डायबिटीज जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने वाला भी माना जाता है। आइए इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कोलेस्ट्रॉल की समस्या में क्या करें? - फोटो : istock
कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड रहता है कंट्रोल

अध्ययनों में पाया गया है कि करी पत्ते का पानी पीने की आदत हृदय रोग के दो प्रमुख जोखिम कारकों- कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कंट्रोल करने में आपके लिए विशेष मददगार हो सकता है। शोध से पता चलता है कि करी पत्ते का सेवन करने से दिल की सेहत को ठीक रखा जा सकता है। जानवरों पर किए गए अध्ययन में पाया गया है कि करी पत्ते का अर्क हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करके हृदय रोगों के खतरे से बचाने में लाभकारी है।
विज्ञापन

3 of 5
न्यूरोलॉजिकल समस्याओं में करी पत्ते के फायदे - फोटो : Pixabay
न्यूरोलॉजिकल समस्याओं में भी लाभकारी

शोध में पाया गया है कि करी पत्ते में पाए जाने वाले यौगिक कई प्रकार की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से बचाने में भी आपकी मदद कर सकते हैं। करी पत्ता आपके मस्तिष्क सहित तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य को बेहतर रखमें में सहायक है। अध्ययनों में पाया गया है कि करी पत्ते में ऐसे पदार्थ होते हैं जो अल्जाइमर रोग जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव स्थितियों के खतरे को कम कर सकते हैं।  अल्जाइमर रोग में न्यूरॉन्स की क्षति होने लगती है। इस खतरे से बचाव के लिए करी पत्ते का सेवन बेहतर विकल्प हो सकता है।

4 of 5
टाइप-2 डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : istock
ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

करी पत्ते का पानी, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में आपके लिए सहायक हो सकता है। पशुओं पर किए गए अनुसंधान से पता चलता है कि करी पत्ते का अर्क उच्च रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और मधुमेह से संबंधित लक्षणों से बचाने में मदद कर सकता है। मधुमेह के कारण तंत्रिकाओं और किडनी की समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी करी के पत्ते का पानी पीना लाभकारी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाचन में करी पत्ता के फायदे - फोटो : Pixabay
पाचन भी रहता है ठीक

दस्त और कब्ज जैसी पेट की समस्याओं के इलाज में करी पत्ते के लाभ देखे गए हैं। करी पत्ते में कार्बाज़ोल एल्कलॉइड पाया जाता है जो दस्त को नियंत्रित करने में मदद करता है। करी पत्ते के पानी के अलावा इसका पेस्ट के रूप में भी सेवन किया जा सकता है। करी पत्ते में लैक्सेटिव गुण भी होते हैं जो कब्ज और अपच की समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। पाचन विकारों से परेशान लोगों के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें