फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: जानिए रोजाना दही के सेवन की क्यों दी जाती है सलाह? क्या हैं इसके फायदे?

Mon, 11 Oct 2021 11:56 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दही खाने के फायदे - फोटो : Pixabay
क्या आपको याद है, परीक्षा या किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए बाहर निकलने से पहले आपकी माँ दही खिलाती थीं? आध्यात्म के अनुसार दही खाने को शुभ माना जाता है, वहीं विज्ञान भी सेहत के लिए दही खाने को बेहद फायदेमंद मानता है। लैक्टोबैसिलस डेलब्रुइकी नामक जीवाणु संवर्धन द्वारा दूध के किण्वन से दही तैयार किया जाता है। मलाईदार और स्वादिष्ट दही को दुनियाभर में सबसे स्वादिष्ट और सेहतमंद खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को अपने दैनिक आहार में दही को जरूर शामिल करना चाहिए।

अध्ययनों से पता चलता है कि दही में कई प्रकार के ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। इसके अलावा कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के घरेलू उपचार के रूप में भी दही को प्रयोग में लाया जाता रहा है। आइए आगे की स्लाइडों में रोजाना दही खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पाचन के लिए दही - फोटो : pixabay
पाचन को ठीक रखने में सहायक है दही
दही का सेवन पाचन क्रिया को ठीक बनाए रखने में सहायक माना जाता है। दही एक प्रोबायोटिक डेयरी उत्पाद है जो आपके पेट के स्वस्थ रखता है। दही में मौजूद फायदेमंद बैक्टीरिया, पाचन तंत्र में सूजन की समस्याओं को दूर करने के साथ लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। पेट की खराबी, दस्त या अपच की समस्या में दही का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतिरक्षा प्रणाली के खाएं दही - फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक
कोरोना के इस दौर में हर तरफ इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले उपायों पर जोर दिया जा रहा है, ऐसे में दही का सेवन आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। दही में मौजूद एक्टिव बैक्टीरिया रोग पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ते हैं और आपकी आंत को स्वस्थ रखते हैं। दही को कई प्रकार के विटामिन और प्रोटीन के साथ-साथ लैक्टोबैसिलस से भरपूर माना जाता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है।

4 of 5
त्वचा को स्वस्थ रखता है दही - फोटो : Pixabay
त्वचा के लिए फायदेमंद है दही का सेवन
दही आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करके रूखी त्वचा को प्राकृतिक रूप से ठीक करता है। दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड, एक्सफोलिएटर के रूप में कार्य करता है जो मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने के साथ स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देता है। नेचुरल फेस पैक के रूप में दही का इस्तेमाल वर्षों से किया जाता रहा है। त्वचा की रंगत को निखारने के लिए दही में हल्दी मिलाकर लगाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हड्डियों के लिए दही खाने के फायदे - फोटो : iStock
हड्डियों के लिए फायदेमंद है दही
दही के रोजाना सेवन से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है जिससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एक सर्विंग (3/4 कप) दही में करीब 275 मिलीग्राम कैल्शियम होता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को गठिया या हड्डियों में दर्द की समस्या होती है उन्हें दैनिक रूप से दही के सेवन की सलाह दी जाती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें