Cow Milk vs Buffalo Milk: अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि गाय का दूध पिएं या भैंस का, तो यहां इस लेख में हम आपको संशय दूर करेंगे। हम यहां आपको बताएंगे इन दोनों के फायदे और नुकसान।
विज्ञापन
1 of 7
गाय का या भैंस का, जानें किसका दूध अधिक फायदेमंद
- फोटो : AI
Cow Milk vs Buffalo Milk: दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है, जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन प्रदान करता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि गाय का दूध ज्यादा फायदेमंद है या भैंस का दूध।
सबसे पहले तो ये जान लें कि भले ही भारत में दोनों ही प्रकार के दूध का इस्तेमाल भारत में बड़े पैमाने पर किया जाता है, लेकिन इनके पोषण तत्व और शरीर पर प्रभाव अलग-अलग होते हैं।
ऐसे में सही जानकारी के अभाव में लोग अपनी जरूरत के अनुसार सही विकल्प नहीं चुन पाते। इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपके शरीर और स्वास्थ्य के लिए कौन सा दूध ज्यादा उपयुक्त है।
विज्ञापन
2 of 7
गाय का या भैंस का, जानें किसका दूध अधिक फायदेमंद
- फोटो : Freepik.com
1. पाचन क्षमता
गाय का दूध हल्का होता है और आसानी से पच जाता है। यह बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए बेहतर माना जाता है। वहीं भैंस का दूध गाढ़ा और भारी होता है, जिसे पचने में अधिक समय लगता है।
विज्ञापन
3 of 7
गाय का या भैंस का, जानें किसका दूध अधिक फायदेमंद
- फोटो : Adobe stock photos
2. फैट और कैलोरी
भैंस के दूध में फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे यह अधिक ऊर्जा देता है। यह वजन बढ़ाने या बॉडी बनाने वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है। गाय के दूध में फैट कम होता है, इसलिए यह वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है।
4 of 7
गाय का या भैंस का, जानें किसका दूध अधिक फायदेमंद
- फोटो : Freepik.com
3. प्रोटीन और कैल्शियम
दोनों ही दूध में प्रोटीन और कैल्शियम होते हैं, लेकिन भैंस के दूध में इनकी मात्रा थोड़ी अधिक होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
विज्ञापन
5 of 7
गाय का या भैंस का, जानें किसका दूध अधिक फायदेमंद
- फोटो : Adobe Stock
4. दिल की सेहत
गाय का दूध दिल के लिए हल्का और बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल कम होता है। भैंस का दूध ज्यादा फैटी होने के कारण हृदय रोगियों को सीमित मात्रा में लेना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 7
गाय का या भैंस का, जानें किसका दूध अधिक फायदेमंद
- फोटो : adobe stock
5. नींद और ऊर्जा
भैंस का दूध पीने से नींद अच्छी आती है, क्योंकि यह शरीर को रिलैक्स करता है। वहीं गाय का दूध शरीर को हल्का और एक्टिव बनाए रखता है।
गाय का या भैंस का, जानें किसका दूध अधिक फायदेमंद
- फोटो : AI
तो क्या पीना चाहिए?
यह पूरी तरह आपकी जरूरत और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। अगर आप हल्का और आसानी से पचने वाला दूध चाहते हैं, तो गाय का दूध बेहतर है। वहीं अगर आपको ज्यादा ऊर्जा और पोषण चाहिए, तो भैंस का दूध एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।