फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Vaccine: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया, देश में कबतक आएगी कोरोना की वैक्सीन

Mon, 28 Sep 2020 03:48 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Covaxin Update - फोटो : ICMR/Amar Ujala
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के देशों को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। रूस ने अगस्त में वैक्सीन का पंजीकरण करा के दुनिया को चौंका दिया था, जबकि चीन ने दावा किया था कि रूस से पहले ही उसने वैक्सीन बना ली थी और इमेरजेंसी अप्रूवल के तहत वहां उच्च जोखिम वर्ग के लोगों को देना जारी है। इधर भारत के अलावा ब्रिटेन, अमेरिका आदि देश भी वैक्सीन पर सफलता के काफी करीब हैं। इस बीच भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी जानकारी दी है। देश में कोरोना की वैक्सीन कबतक आएगी, इस बारे में उन्होंने बताया है।
विज्ञापन

2 of 6
Coronavirus Vaccine - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन विकसित करने के लिए अनुसंधान जारी है। उन्होंने कहा कि देश में तीन वैक्सीन कैंडिडेट हैं, जो क्लिनिकल ट्रायल में हैं। हमें उम्मीद है कि साल 2021 की पहली तिमाही के भीतर देश में कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध होगी। उनके बयान से यह उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी से मार्च के बीच देश में वैक्सीन लॉन्च हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
Coronavirus Vaccine - फोटो : iStock/Social Media
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड वैक्सीन से जुड़ी हर अपडेट को लेकर एक ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। हर कोई उस पोर्टल पर ऑनलाइन जा सकेगा और इस तरह के टीकों की प्रगति, कार्यक्रम आदि के बारे में चल रहे तमाम अनुसंधान, वैक्सीन के विकास और नैदानिक परीक्षणों से संबंधित तमाम जानकारी देख सकेंगे। 
 

4 of 6
Dr Harsh Vardhan, Union Health Minister - फोटो : ANI
डॉ. हर्षवर्धन ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद भवन में 100 साल की टाइमलाइन जारी करते हुए कहा कि आईसीएमआर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आईसीएमआर की टाइमलाइन जारी करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इससे जुड़े वैज्ञानिकों का योगदान अविस्मरणीय है। यह वर्तमान और भविष्य के वैज्ञानिकों को प्रेरित करने का काम करेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Coronavirus Vaccine Update - फोटो : Serum/Pixabay/Twitter
देश में वैक्सीन कबतक आएगी, इस विषय पर डॉ. हर्षवर्धन ने देश में सफलता के करीब पहुंचे तीन वैक्सीनों की चर्चा करते हुए कहा कि साल 2021 की पहली तिमाही में देश में वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है। ऐसा होता है तो कोरोना संक्रमण की बढ़ते संक्रमण के बीच यह बड़ी राहत की बात होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Coronavirus Vaccine - फोटो : Amar Ujala
मालूम हो कि आईसीएमआर के सहयोग से ही भारत बायोटेक कंपनी स्वदेसी कोरोना वैक्सीन COVAXIN बना रही है। एक अन्य भारतीय कंपनी जायडस कैडिला ने भी जायकोव-डी नाम से वैक्सीन विकसित की है, जो सफलता के करीब है। वहीं, ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को भारतीय कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट 'कोविशील्ड' नाम से लॉन्च करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें