चीन में बढ़ते कोरोना के मामले
- फोटो : Pixabay
जीरो कोविड पॉलिसी के बाद भी चीन में बिगड़े हालात
चीन, जीरो कोविड पॉलिसी पर काम कर रहा है। इसके तहत मामले बढ़ते ही लॉकडाउन लगाने और तेजी से जांच के दायरे को बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। हालांकि, बावजूद इसके संक्रमण के मामले देश में तेजी से बढ़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जीरो कोविड पॉलिसी के तहत जिन लोगों का टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आता है, उन्हें सख्ती से क्वारंटीन नियमों का पालन करना होता है। यहां तक कि अगर बच्चे भी संक्रमित हो जाते हैं तो उन्हें माता-पिता से अलग कर दिया जाता है।
इजरायली रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2020 में कोविड-19 पॉजिटिव हुए 9 और 13 साल के दो बच्चों को एक महीने के लिए अस्पताल में आइसोलेटेड रखा गया था। इतने सख्त नियमों के बावजूद चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं।