फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Risk: इंसानों के अलावा पशुओं की इन प्रजातियों को भी है कोरोना का खतरा

Tue, 25 Aug 2020 02:41 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Coronavirus infection - फोटो : iStock/Amar Ujala
कोरोना वायरस की उत्पत्ति के बारे में बताया जाता रहा है कि यह चमगादड़ों में पनपा और फिर चमगादड़ों से किसी अन्य जानवर के जरिए इंसानों में पहुंचा। अबतक पशुओं में कोरोना संक्रमण के गिने-चुने मामले ही सामने आए हैं। लेकिन अब अमेरिका में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय(UC) डेविस के वैज्ञानिकों ने एक नए अध्ययन में दावा किया है कि कोरोना महामारी की चपेट में पशुओं की कई प्रजातियां आ सकती हैं। इस अध्ययन के अनुसार कोविड-19 महामारी का कारण बने कोरोना वायरस के संभावित खतरे का सामना करने वाली एकमात्र प्रजाति मनुष्य नहीं है, बल्कि पशुओं की कई प्रजातियों को भी इससे बड़ा खतरा है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • वैज्ञानिकों ने एसीई-2 रिसेप्टर प्रोटीन की संरचना की तुलना करने के लिए जीनोम विश्लेषण का उपयोग किया। कोरोना वायरस, मछली सहित उभयचर, सरीसृप और स्तनधारी कशेरुकी जीवों की 410 विभिन्न प्रजातियों की कोशिकाओं में प्रवेश करने के लिए इसी का उपयोग करता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Blood Cells - फोटो : Britanica
  • रिसर्च जर्नल पीएनएएस में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, एसीई-2 सामान्य रूप से कई अलग-अलग प्रकार की कोशिकाओं और ऊतकों में पाया जाता है, जिसमें मुंह, नाक और फेफड़ों की बाहरी परत को शामिल करने वाली कोशिकाएं शामिल हैं। अध्ययन के प्रमुख लेखक हैरिस लेविन को उम्मीद है कि यह उन प्रतिक्रियाओं को प्रेरित करेगा, जो महामारी के दौरान पशु और मानव स्वास्थ्य दोनों की रक्षा करती हैं।

4 of 5
गोरिल्ला(File Photo) - फोटो : social media
  • इस अध्ययन के अनुसार पश्चिमी गोरिल्ला, ऑरंगुटन और गाल पर सफेद बाल वाले काले लंगूर जैसी गंभीर रूप से लुप्तप्राय कई प्रजातियों को इस वायरस का संक्रमण हो सकता है। ये संक्रमण के लिहाज से अतिसंवेदनशील हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर समुद्री स्तनधारियों जैसे ग्रे व्हेल और बॉटलनोज डॉल्फिन के साथ-साथ चीनी हैम्स्टर में भी कोरोना वायरस के उच्च जोखिम में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस से संक्रमित कुत्ते (File Photo) - फोटो : ANI
  • वैज्ञानिकों का कहना है कि घरेलू पशुओं में बिल्लियों, मवेशियों और भेड़ों में कोरोना महामारी का खतरा मध्यम स्तर का है। वहीं कुत्तों, घोड़ों और सूअरों के लिए कम खतरा है। इस अध्ययन के सामने आने के बाद यह बात स्पष्ट हुई है कि केवल इंसानों को ही कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं है, बल्कि पशु भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें