कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। विश्व के 200 से ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले चुका यह वायरस आखिर आया कहां से, इसको लेकर शुरुआत से अबतक कई विरोधाभासी रिपोर्ट सामने आ चुकी है। शुरुआत में आई कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया गया था कि यह वायरस चीन के वेट मार्केट यानी मीट के बाजार से फैला है। वहीं, कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि यह चीन की प्रयोगशाला में तैयार किया गया है। हालांकि चीन की आपत्ति के बावजूद दुनिया इस बात पर सहमत है कि यह वायरस चीन में ही जन्मा है। लेकिन इटली की एक नई स्टडी में कहा जा रहा है कि वहां कोरोना वायरस के शुरुआती मामले चीन से नहीं, बल्कि कहीं और से आए थे।