कोरोना संक्रमण का खतरा
- फोटो : istock
दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में बढ़ा संक्रमण
रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र से 27,000 से अधिक नए मामलों की सूचना मिली है, जो पिछले 28 दिनों की अवधि की तुलना में 152 प्रतिशत की वृद्धि है। इसमें भारत में उच्चतम आनुपातिक वृद्धि देखी गई है, जिसके बाद मालदीव (129 प्रतिशत) और नेपाल (89 प्रतिशत) का स्थान है।
इसी तरह भारत से कम से कम 62 मौतों की सूचना है, जिसका मतलब है कि प्रति एक लाख पर एक नई मौत के साथ 114 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मामलों पर सभी देशों को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है, यह धीरे-धीरे नई चुनौती पैदा करता दिख रहा है।