कोरोना वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाली महामारी है। यह सामान्यत: किसी संक्रमित के खांसने, छींकने या बात करने के दौरान उसके ड्रॉपलेट्स से फैलता है। इसके अलावा इन ड्रॉपलेट्स के संपर्क में आने से संक्रमित सतहों के जरिए भी फैलता है। लेकिन क्या इसकी भी कोई सीमा होती है कि कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति कितने दिनों तक संक्रमण फैला सकता है? इसको लेकर ब्रिटेन के एक ताजा अध्ययन में बड़ा दावा किया गया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना संक्रमित मरीज नौ दिन बाद दूसरों में वायरस संक्रमण नहीं पहुंचाता है। इस शोध अध्ययन ने दुनियाभर के विशेषज्ञों को चौंकाया है।