दिसंबर 2019 के आखिरी हफ्तों में पहली बार नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में दुनिया को पता चला, तब से अब तक यह बड़ा खतरा बना हुआ है। कोरोना महामारी को तीन साल पूरे होने वाले हैं, हालांकि अब तक वैज्ञानिक किसी खास निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए हैं कि यह खतरा कब तक जारी रहेगा। पिछले तीन साल में संक्रमण की प्रकृत्ति, कोरोना के वैरिएंट्स और रोग की गंभीरता में कई तरह के बदलाव देखे गए हैं। वैज्ञानिकों ने इस दौरान कई नए वैरिएंट्स का पता लगाया जिनमें से कुछ की प्रकृति काफी खतरनाक जबकि कुछ को अधिक संक्रामकता दर वाला पाया गया। हालिया रिपोर्टस में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण चीन में हालात बिगड़ने की खबरें हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है, भले ही देश में कोरोना के मामले फिलहाल काफी कंट्रोल में हैं पर इसे हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए। कोरोना संक्रमण और इसके लक्षणों में कई तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं, जिनके बारे में जानना काफी आवश्यक है।
आइए जानते हैं कि तीन साल में कोरोनावायरस के संक्रमण और लक्षणों में किस प्रकार के बदलाव आ गए हैं और फिलहाल इनसे बचाव के लिए अब किस तरह की सावधानियां बरतते रहने की आवश्यकता है?