बच्चों का टीकाकरण
- फोटो : Pixabay
अमेरिका में पांच साल से कम के बच्चों का भी टीकाकरण
कोरोना के बढ़ते संकट के बीच यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी वैक्सीनेशन की अनुमति दे दी है। इस हफ्ते से देश में 6 महीने से अधिक उम्र के बच्चों के लिए टीके उपलब्ध हो जाएंगे। सीडीसी के अधिकारियों का कहना है कि वैसे तो कोविड-19 का बच्चों में हल्का खतरा ही देखा जा रहा है। हालांकि मार्च 2020 के बाद से यह 1-4 वर्ष की आयु के बच्चों में मृत्यु का पांचवां प्रमुख कारण और 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में मृत्यु का चौथा प्रमुख कारण रहा है। इस जोखिम से बचाने में टीकाकरण की विशेष भूमिका हो सकती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।