कोरोना का वैश्विक स्तर पर बढ़ता जोखिम स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए बड़ी चिंता का कारण बना हुआ है। विशेषतौर पर इन दिनों ओमिक्रॉन के नए JN.1 वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामलों में उछाल देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना का ये नया वैरिएंट 40 से अधिक देशों में फैल चुका है, सिंगापुर-अमेरिका जैसे देशों में एक और संभावित लहर को लेकर आशंका जताई जा रही है।
वहीं हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अलर्ट करते हुए बताया कि पिछले महीने क्रिसमस और फिर नए साल की छुट्टियों के दौरान इकट्ठा हुई भीड़ के चलते वायरस का संचरण और बढ़ गया है।
संक्रमण के कारण दिसंबर में लगभग 10,000 मौतें भी हुईं हैं। मसलन कोरोना एक बार फिर से गंभीर समस्या बनकर उभरता हुआ देखा जा रहा है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोरोना के जोखिमों से सभी लोगों को बचाव करते रहने की आवश्यकता है। वैक्सीनेशन, मास्क जैसे प्रभावी उपायों के साथ शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि कोरोना से बचाव के लिए क्या खाएं-क्या नहीं? आइए जानते हैं।