फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: पेट्रोल पंपों पर कोरोना संक्रमण का कितना खतरा?

Mon, 25 May 2020 07:56 AM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 6
कई पेट्रोल पंपों पर मास्क पहने बगैर डीजल-पेट्रोल नहीं दिए जा रहे - फोटो : PTI
कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। सार्वजनिक जगहों पर लोगों के जमा होने पर रोक है। लेकिन पेट्रोल पंप खुले हैं और अब ऐसे दावे सामने आ रहे हैं जिनमें कहा जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर ''वायरस कई दिनों तक मौजूद रह सकता है''। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वायरोलॉजिस्ट डॉ. जॉय ग्रोव के मुताबिक, किसी धातु या प्लास्टिक से बनी सतह पर वायरस कई दिनों तक जिंदा रह सकता है।

दरअसल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के सहायक डॉमिनिक कमिंग्स पर लॉकडाउन के दौरान लंदन से दरहम की दोतरफा यात्रा करने का आरोप है और कहा जा रहा है कि उन्होंने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया है। साथ ही यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या वो इस यात्रा के दौरान किसी सर्विस स्टेशन पर रुके हैं? हालांकि डॉमिनिक ने आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन

2 of 6
Petrol Pump - फोटो : Amar Ujala
डॉ. ग्रोव ने कहा कि वो डॉमिनिक के मामले में कुछ भी नहीं कह सकते क्योंकि संक्रमण का स्तर व्यक्ति दर व्यक्ति अलग होता है। लेकिन सर्विस स्टेशन जैसी जगहों पर वायरस कुछ समय तक रह सकता है जो कि चिंता की बात है। उन्होंने कहा, ''अगर किसी व्यक्ति के हाथों में वायरस है तो ऐसी जगहों वायरस के रह जाने का खतरा काफी है।'' यानी अगर कोई व्यक्ति किसी धातु या प्लास्टिक से बनी चीज को छूता है तो वायरस उसके हाथों से उस चीज पर जा सकता है और वहां कई दिनों तक जिंदा रह सकता है। इससे दूसरों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
Petrol Pump - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए भारत और ब्रिटेन समेत दुनियाभर के देशों में लॉकडाउन लागू किया गया। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई और सार्वजनिक जगहों को पूरी तरह बंद कर दिया गया। फिलहाल कई देशों ने अपने यहां लॉकडाउन में ढील दी है और कुछ देश इसकी योजना पर काम कर रहे हैं। लेकिन अधिकतर जगहों पर लोगों के बड़ी संख्या में जमा होने पर रोक है।

4 of 6
मास्क पहनें/साबुन से अपने हाथ धोएं - फोटो : Social Media
डॉ. ग्रोव का कहना है कि इस महामारी के दौरान लोगों को सतर्कता बरतने की सख़्त जरूरत है। सरकार लॉकडाउन को सफल बनाने की कोशिशें करे और बेहतर उदाहरण पेश करे। विशेषज्ञों का कहना है कि पेट्रोल पंप या दूसरी किसी सार्वजनिक जगह पर ऐसी चीजों के संपर्क में आने से बचें जिन्हें दूसरे लोग छूते हैं।
  • अगर आप ऐसी किसी चीज को छूते हैं तो खुद को सैनिटाइज जरूर करें।
  • हाथ बिना धोए अपनी आंख, नाक या मुंह को न छुएं।
  • सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें या साबुन से अपने हाथ धोएं।
विज्ञापन

5 of 6
लॉकडाउन का चौथा चरण - फोटो : PTI
भारत में लॉकडाउन का चौथा चरण
भारत में 24 मार्च से लॉकडाउन लागू है। फिलहाल इसका चौथा चरण चल रहा है जो 31 मई तक लागू रहेगा। आगे भी इसे बढ़ाया जा सकता है क्योंकि भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अब तक संक्रमण के कुल मामले एक लाख 31 हजार से अधिक हैं। हालांकि पेट्रोल पंप लगातार खुले हैं। सरकार ने पेट्रोल पंप को जरूरी सेवाओं की कैटेगरी में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मास्क पहने हुए एक सरकारी कर्मचारी(File Photo) - फोटो : PTI
संक्रमण से बचने के लिए पेट्रोल पंप पर बिना मास्क के आने वालों को पेट्रोल न देने का फैसला भी लिया गया है। ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने 19 अप्रैल को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा था कि देशभर में किसी भी पेट्रोल पंप पर मास्क न पहनने वाले किसी भी व्यक्ति को पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें