कोरोना का खतरा
- फोटो : istock
अब भी कई देशों में बना हुआ है मौत का खतरा
कोरोना के वैश्विक खतरे को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस महीने की शुरुआत में जारी एक रिपोर्ट में कहा कि संक्रमण के कारण दुनियाभर में हर हफ्ते लगभग 1,700 लोगों की मौत हो रही है। कोरोना का जोखिम अब भी कम नहीं हुआ है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि जिन स्थानों पर लगातार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं वहां के लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली को और मजबूत करने के लिए एक और बूस्टर वैक्सीन दिया जाना चाहिए। विशेषतौर पर 65 से अधिक आयु के लोगों को एक और टीका देकर उन्हें नए वैरिएंट्स से संक्रमण के प्रति सुरक्षित किया जा सकता है।