कोरोना संक्रमण का जोखिम
- फोटो : Adobe Stock Photos
चीनी सीडीसी के संक्रामक रोग विभाग के शोधकर्ता चांग झाओरुई ने गुरुवार को बताया कि अक्टूबर 2025 से लगातार साढ़े आठ महीने तक चीन में कोविड-19 की गतिविधि बहुत कम रही। हालांकि मई 2026 के आखिर में मामलों में बढ़ोतरी शुरू हुई, लेकिन जून के मध्य तक यह बढ़ोतरी एक सीमित स्तर के प्रकोप तक ही पहुंची। यानी संक्रमण बढ़ा जरूर, लेकिन यह बड़े पैमाने पर फैलने वाली लहर जैसी स्थिति नहीं बनी।
इस समय चीन में सबसे ज्यादा फैल रहा वायरस NB.1.8.1 वैरिएंट है।
कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं
विशेषज्ञों के मुताबिक, अब कोविड-19 एक सामान्य श्वसन संक्रमण रह गया है। इसलिए संक्रमण के मामलों में समय-समय पर होने वाली सामान्य बढ़ोतरी या कमी को लेकर लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
- विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोएं, खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकें और घर या कमरे में पर्याप्त हवा आने-जाने की व्यवस्था रखें।
- अगर किसी व्यक्ति में सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश या सांस से जुड़े अन्य लक्षण दिखाई दें, तो उसे अपनी सेहत पर नजर रखनी चाहिए।
- जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं ही लेनी चाहिए।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।