कोरोनावायरस से बचाती है वैक्सीन
- फोटो : Adobe stock photos
सभी वैरिएंट्स पर असरदार हैं टीके
वैज्ञानिकों ने कहा, जिस समय डेल्टा जैसे खतरनाक और जानलेवा वैरिएंट का प्रकोप देखा जा रहा था, उसमें वैक्सीनेशन ने 68% मौतें टालीं। टीकों ने अल्फा वैरिएंट की अवधि के दौरान 31% और ओमिक्रॉन के दौरान 54% मौतों के खतरे को कम किया।
इस आधार पर अध्ययन के लेखकों ने निष्कर्ष निकाला है कि डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट्स से संक्रमण के दौरान मृत्युदर को कम करने में टीकाकरण प्रभावी रहा। वैक्सीन, कोरोना के सभी वैरिएंट्स के कारण होने वाले संक्रमण और मौत के मामलों के कम करने में असरदार है। ये भविष्य में भी कोरोना के खतरों को कम करने का भी सबसे प्रभावी तरीका है।