कोरोना से बचाव करें
- फोटो : Pixabay
क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?
अमर उजाला से बातचीत में लखनऊ में आपातकालीन चिकित्सा विभाग के डॉक्टर अहमद फारूकी कहते हैं, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश में नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले फिलहाल काफी कंट्रोल में हैं, पर महाराष्ट्र में कोरोना का बढ़ना अलार्मिंग है।
उत्तर भारत के कई राज्यों से यहां लोग काम करने जाते हैं, ट्रेनों से रोजाना हजारों लोगों को आवागमन होता है। पिछले वर्षों में देखें तो महाराष्ट्र में कोरोना बढ़ने का असर यूपी-बिहार पर भी देखा गया था, इसलिए सभी लोगों को विशेष सावधान हो जाने की आवश्यकता है। इस नए वैरिएंट को काफी संक्रामक पाया गया है ऐसे में कम समय में ये तेजी से संक्रमण बढ़ाने का कारण हो सकता है। थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।