कोविड-19 के कारण दुनियाभर में लोगों को समस्याओं का सामना तो करना ही पड़ रहा है, लेकिन अगर आपको पता चले कि यह कई और गंभीर रोगों का कारण भी बन सकती है तो? एक अध्ययन के दौरान विशेषज्ञों को ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। इंडोक्रइन सोसाइटी की सालाना मीटिंंग के दौरान पेश किए गए इस अध्ययन में विशेषज्ञों ने बताया कि कोविड-19 के कारण थायरॉयड ग्रंथि में सूजन जैसे मामले देखने को मिल रहे हैं। हालांकि यह थायरॉयड में सूजन वाली सामान्य बीमारी से अलग है। विशेषज्ञों ने इसे एटिपिकल थायरॉयड इंफ्लामेशन के रूप में प्रस्तुत किया है। आइए इस बीमारी के बारे में जानते हैं।