डेंगू के गंभीर रोग के मामले
- फोटो : istock
कोविड एंटीबॉडीज, डेंगू के साथ कर सकती हैं क्रॉस-रिएक्शन
यह पहला अध्ययन है जिसमें पता चलता है कि कि सार्स-सीओवी-2 एंटीबॉडी, डेनवी-2 (डेंगू वायरस 2) के साथ क्रॉस-रिएक्शन कर सकती हैं। इसके संक्रमण बढ़ने का जोखिम रहता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मानव प्रतिरक्षा प्रणाली अत्यधिक जटिल नेटवर्क है, और कभी-कभी किसी वायरस के जवाब में उत्पादित एंटीबॉडी भी, दूसरे संक्रमणों के लिए खतरनाक हो सकती हैं।
कोविड-19 एंटीबॉडी और डेंगू के मामले में, यह जांच करना महत्वपूर्ण है कि कोविड-19 एंटीबॉडी की उपस्थिति अनजाने में डेंगू संक्रमण की गंभीरता को बढ़ा सकती है।