फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: डेल्टा प्लस वैरिएंट के ये हैं हल्के, सामान्य और गंभीर लक्षण, नजरअंदाज करना हो सकता है घातक

Sat, 26 Jun 2021 06:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट के लक्षण - फोटो : Amar Ujala
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 साल से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja

कोरोना वायरस महामारी ने लगभग पूरी दुनिया को परेशान किया। अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और भारत जैसे बड़े देश भी इससे अछूते नहीं रह पाए। भारत में भी कोरोना ने जमकर कहर मचाया। अस्पतालों में बेड की कमी और ऑक्सीजन की किल्लत ने तो कई मासूमों की जान ले ली। वहीं, देश में बीते कुछ महीनों पहले कोरोना की जो दूसरी लहर आई, वो अब फिलहाल धीमी होती नजर आ रही है। लेकिन अब कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि भारत में तीसरी लहर आने का कारण कोरोना का नया रूप 'डेल्टा प्लस' हो सकता है। वहीं, विश्व स्वास्थय संगठन यानी डब्ल्यूएचओ भी मान चुका है कि कोरोना का ये रूप बेहद खतरनाक है। ऐसे में इसके कुछ हल्के से लेकर गंभीर लक्षण हैं, जिन्हें हमें कभी भूलकर भी हल्के में लेने की गलती नहीं करनी है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट के लक्षण - फोटो : pixabay
क्या है डेल्टा प्लस?
  • डेल्टा प्लस प्रकार वायरस के डेल्टा या बी1.617.2 प्रकार में उतपरिवर्तन होने से बना है। इस जीनोम का सबसे पहला क्रम इस साल मार्च महीने के आखिर में यूरोप में पाया गया था। वैज्ञानिकों ने कोरोना के इस नए रूप को 'डेल्टा प्लस' 'एवाई 1' नाम दिया है। वहीं, माना जा रहा है कि ये भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट के लक्षण - फोटो : iStock
डेल्टा प्लस के सामान्य लक्षण:-

-सूखी खांसी होना
-बुखार आना
-थकान महसूस होना।

4 of 5
कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट के लक्षण - फोटो : iStock
डेल्टा प्लस के कम लक्षण:-

-दर्द होना
-त्वचा पर चकत्ते होना
-पैर की उंगलियों और उंगलियों का मलिनकिरण
-गले में खराश
-स्वाद और गंध की हानि
-सिरदर्द होना
-दस्त लगना।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट के लक्षण - फोटो : iStock
डेल्टा प्लस के गंभीर लक्षण:-

-सांस फूलना
-सीने में दर्द उठना
-सांस लेने में कठिनाई होना
-बोलने में तकलीफ होना।

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25 + वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है, और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक , वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें