फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: कोरोना डेल्टा वैरिएंट के ये हैं वे चार लक्षण, जो लंबे समय तक रह सकते हैं आपके साथ, ऐसे करें बचाव

Tue, 03 Aug 2021 01:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
corona patient - फोटो : istock
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

कोरोना वायरस महामारी ने लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया और भारत में तो इस वायरस की दूसरी लहर ने काफी लोगों को प्रभावित भी किया। ऐसे में हर किसी को इस वायरस से खुद को बचाने के लिए कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। ये एक ऐसा वक्त है, जब छोटी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। हमें ये समझना होगा कि ये बेहद ही खतरनाक वायरस है और समय-समय पर अपने रूप भी बदल लेता है। ऐसे में जब व्यक्ति कोरोना को मात देकर अपने घर लौट आता है, तब भी उसे कुछ दिक्कतें महसूस होती हैं जिन्हें हम लॉन्ग कोविड लक्षण कहते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कोरोना के डेल्ट वैरिएंट के वे कौन से लक्षण हैं, जो लंबे समय तक आपके साथ रह सकते हैं और आप कैसे खुद का इनसे बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
थकान और कमजोरी
  • कोरोना की चपेट में आने के बाद मरीज को थकान और कमजोरी काफी होती है, और कई लोगों को ये दिक्कत ठीक होने के बाद तक रहती है। ऐसे में इन लोगों को ठीक होने में काफी समय लग जाता है। इसलिए जरूरी है कि खुद की थकान मिटाने के लिए आप पूरा आराम करें।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सांस लेने में परेशानी
  • जब व्यक्ति कोरोना की चपेट में आता है, तो उसे सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। वहीं, जब मरीज ठीक हो जाता है, तब भी कई मामलों में ये दिक्कत देखी गई है। ये व्यक्ति को काफी समय तक परेशान कर सकती है और कई मामलों में ये गंभीर लक्षण भी हो सकता है। डेल्टा से संक्रमित हुए मरीजों में ये ज्यादा देखा जाता है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
फेफड़ों में फाइब्रोसिस की दिक्कत
  • कोरोना के डेल्टा वैरिएंट सामने आने के बाद मरीजों के फेफड़ों में फाइब्रोसिस की दिक्कत देखी जा रही है। वहीं, कई बार श्वसन संबंधी जटिलताओं से ठीक होने में आपको लंबा समय तक लग सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने फेफड़ों का ध्यान रखें, और जिन्हें फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियां हैं उन्हें तो खासतौर पर अपना ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
शरीर और मांसपेशियों में दर्द
  • कोरोना से ठीक होने के बाद मरीजों के शरीर और मांसपेशियों में काफी दर्द की शिकायत आ रही है। कोरोना एक खतरनाक वायरस है और जब हमारा शरीर इस वायरस से लड़ता है, तो इसमें हमारी काफी एनर्जी चली जाती है। इसकी वजह से हमारे शरीर में कई तरह की दिक्कतें जैसे- दर्द हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
corona patient - फोटो : istock
ऐसे करें बचाव:-

-डॉक्टर के संपर्क में रहें और जैसे वे बोले उन चीजों का पालन करें

-अपनी मर्जी से और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न लें और न ही कुछ और करें
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock
-स्वस्थ भोजन का सेवन करें और खुद को हाइड्रेट रखें

-पूरा आराम करें और दवाओं का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के न छोड़ें आदि।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें