फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: क्या है लॉन्ग कोविड? जानिए इसके चार मुख्य लक्षण

Thu, 19 Nov 2020 03:54 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लॉन्ग कोविड यानी लंबे समय के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण से कई लोगों के प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। एक रिव्यू के मुताबिक ये चार तरह से लोगों पर असर डाल सकता है। ये बात भी सामने आई है कि वो लोग जिनमें लगातार कोरोना वायरस के कुछ लक्षण देखे जा रहे हैं, उन पर या तो विश्वास नहीं किया जा रहा या फिर उन्हें सही इलाज नहीं मिल रहा। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ रिसर्च के मुताबिक, लंबे समय से कोविड-19 के शिकार लोगों पर मानसिक रूप से बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है। उन्हें बेहतर मदद की जरूरत है और हेल्थकेयर स्टाफ को इससे जुड़ी अधिक जानकारी देने की जरूरत है। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जिंदगी पर असर डालने वाला तजुर्बा

ज्यादातर लोगों ने बताया कि वो कोरोना वायरस के इंफेक्शन से दो हफ्तों में ठीक हो गए। जो गंभीर रूप से बीमार थे, उन्हें तीन हफ्ते तक का समय लगा। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक कई लोग 'ऑनगोइंग कोविड' के साथ जी रहे हैं। दुनियाभर में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के साथ ऐसे लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। फेसबुक पर लॉन्ग कोविड सपोर्ट ग्रुप के 14 लोगों से हुई बातचीत के आधार पर हाल में ये रिसर्च पब्लिश की गई है। इस रिव्यू में पाया गया है कि लगातार रहने वाले लक्षण के कारण सांस लेने, दिमाग, दिल और इसकी प्रणाली, गुर्दे, आंत और त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इसके चार मुख्य लक्षण इस प्रकार हैं:
  • फेफड़ों और दिल को नुकसान
  • पोस्ट इंटेनसिव केयर सिंड्रोम
  • पोस्ट वायरल फटीग सिंड्रोम
  • लगातार रहने वाले कोविड-19 से जुड़े लक्षण 

इससे पीड़ित कुछ लोगों को लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा, लेकिन कई ऐसे लोग जिनमें मामूली लक्षण थे, उनका या तो टेस्ट नहीं हुआ है या फिर बीमारी का पता ही नहीं चला। रिव्यू के मुताबिक, ऑनगोइंग कोविड-19 की पहचान के लिए नए तरीके निकालने से लोगों को मदद मिलेगी। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
रिपोर्ट के मुताबिक, 'ये बात धीरे-धीरे साफ हो रही है कि कुछ लोगों के लिए कोविड-19 संक्रमण लंबे समय तक चलने वाली बीमारी है। कुछ लोगों के लिए ये अस्पताल में भर्ती होने के बाद वापस ठीक होने से जुड़ा है, लेकिन कई लोगों ने 'जीवन पर असर डालने' जैसे अनुभवों का जिक्र किया है। इसमें पहले थोड़ा इंफेक्शन होता है जो घर में ठीक हो जाता है। बाद में समय के साथ ये लक्षण गंभीर होते जाते हैं।' 

रिपोर्ट को लिखने वाली डॉक्टर एलेनी मैक्सवेल के मुताबिक, वो मान रहीं थीं कि कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार लोगों पर सबसे बुरा असर पड़ेगा। साथ ही जिनके मरने का खतरा कम है, उनकी बीमारी के लंबे समय तक चलने का खतरा भी कम होगा। लेकिन रिव्यू के नतीजे बताते हैं कि ऐसा नहीं है। 'हम अब ये जानते हैं कि कई हफ्ते तक वेंटिलेटर पर रहे लोगों के मुकाबले वो लोग ज्यादा परेशान हैं जिनका कोविड का कोई रिकॉर्ड नहीं है।'  
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जो हाउस ब्रिस्टल विश्वविद्यालय में पढ़ाती हैं। छह महीने पहले वो संक्रमण का शिकार हुई थीं, लेकिन अभी तक अपने काम पर वापस नहीं लौट पाई हैं। शुरुआत खांसी और सांस लेने में दिक्कत से हुई, फिर अत्यधिक कमजोरी और सिरदर्द की शिकायत हुई, इसके बाद हार्ट और त्वचा से जुड़ी परेशानियां और दर्द शुरू हो गए। वो कहती हैं, 'एक दिन मैं उठी, तो मुझे चक्कर आ रहे थे, मैं गिर गई और फिर मुझे अस्पताल ले जाना पड़ा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उनके हार्ट की हालत पहले से बेहतर है, सांस से जुड़ी तकलीफ भी कम है, लेकिन अभी भी बीमारी का उनके और उनके परिवार पर बहुत बुरा असर हो रहा है। उनके पार्टनर ऐश में भी लक्षण आ गए हैं, जो कि आसानी से नहीं जाएंगे। इस कारण उनके बच्चों को सफाई और खाना बनाने जैसे घर के सारे काम करने पड़ रहे हैं। वो कहती हैं, 'कई लोगों को मामूली लक्षण की श्रेणी में रखा जा रहा है, लेकिन ये मामूली लक्षण नहीं हैं। हमें उन्हें सपोर्ट करना होगा।' 

जो को निमोनिया हुआ था, लेकिन उनका कोरोना वायरस टेस्ट नहीं किया गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती भी नहीं कराया गया था। वो कहती हैं, 'हम लोग बहुत बीमार थे, हम लोग डरे हुए भी थे।' रिपोर्ट में अस्पतालों के अलावा कम्यूनिटी से भी लोगों का साथ देने की अपील की गई है। इसमें ये भी कहा गया है कि ऑनगोइंग कोविड का कुछ समूहों, जैसे काले या एशियाई लोग या वो जिन्हें किसी तरह की मानसिक बीमारी है, पर बुरा असर पड़ सकता है। डॉक्टर मैक्सवेल कहती हैं, 'हमारी कोशिश है कि इसकी मदद से हेल्थकेयर सर्विस और स्टाफ, मरीजों को बेहतर तरीके से समझें और उन्हें बेहतर इलाज और सपोर्ट देने में मदद मिले।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें