पूरी दुनिया को कोरोना की वैक्सीन मिलने में भले ही थोड़ा समय लगे, लेकिन ब्रिटेन और अमेरिका में तो टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। ब्रिटेन में पिछले हफ्ते से ही लोगों को टीका लगाया जा रहा है। वहां की सरकार का कहना है कि इस टीकाकरण अभियान के तहत अब तक एक लाख 30 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। वैक्सीन के वितरण का काम देख रहे मंत्री नादिम जहावी ने ट्वीट किया है कि आठ से 15 दिसंबर के बीच 137,897 लोगों को फाइजर/बायोएनटेक की वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है।