फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों कुछ देश एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर लगा रहे हैं रोक? जानिए सबकुछ

Tue, 16 Mar 2021 04:44 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
दुनियाभर में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के बीच एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन आजकल चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, कुछ देश एक के बाद एक इस वैक्सीन पर रोक लगा रहे हैं। अब स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी और इटली ने भी ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन पर फिलहाल एहतियातन रोक लगा दी है। यह रोकखून के थक्के से जुड़ी दिक्कतें सामने आने के बाद लगाई गई है। यूरोप में यह वैक्सीन लगाने के बाद खून के थक्के से संबंधित दिक्कतों के कई मामले सामने आए हैं। हालांकि इस बारे में एस्ट्राजेनेका का कहना है कि उसकी वैक्सीन से खून के थक्के की समस्या बढ़ने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किन-किन देशों में इस वैक्सीन पर लगी है रोक? 
  • हाल ही में नीदरलैंड्स और आयरलैंड में भी एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर अस्थायी रोक लगाई गई है। इससे पहले ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, इटली, रोमानिया, बुल्गारिया, लिथुआनिया, एस्टोनिया, लक्जमबर्ग, लातविया आदि देश पहले ही इसपर रोक लगा चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
विश्व स्वास्थ्य संगठन क्या कहता है? 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन का भी कहना है कि फिलहाल इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं जिससे यह साबित हो सके कि खून के थक्के से जुड़ी समस्याओं का संबंध ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन से ही है। हालांकि संगठन का यह भी कहना है कि फिलहाल टीकाकरण को जारी रखना जरूरी है और वैक्सीन के संभावित बुरे असर के बारे में पड़ताल करनी चाहिए। 
विज्ञापन

4 of 4
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
12 करोड़ से अधिक लोग अब तक हुए संक्रमित 
  • कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 12 करोड़ आठ लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी 26 लाख 74 हजार के पार पहुंच चुका है। अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां अब तक तीन करोड़ एक लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि पांच लाख 48 हजार से अधिक लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में दूसरे स्थान पर ब्राजील और तीसरे स्थान पर भारत है। यहां भी अब तक करोड़ों लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें