फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जेंटीना ने रूस की वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' के इस्तेमाल को दी मंजूरी, बना पहला लैटिन अमेरिकी देश

Thu, 24 Dec 2020 01:52 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
कोरोना की वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को अब तक कई देश मंजूरी दे चुके हैं और अब इस कड़ी में अर्जेंटीना भी शामिल हो गया है। उसने रूस की वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' को मंजूरी दी है। इस वैक्सीन को मंजूरी देने वाला वह पहला लैटिन अमेरिकी देश बन गया है। रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष यानी आरडीआईएफ ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अर्जेंटीना के राष्ट्रीय ड्रग्स, खाद्य पदार्थ एवं चिकित्सा उपकरणों के प्रशासन ने आधिकारिक रूप से टीकाकरण के लिए रूस की 'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन को पंजीकृत किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जेंटीना सरकार द्वारा खरीदे गए टीके की 25 मिलियन यानी ढाई करोड़ खुराक की पहली खेप गुरुवार को आने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष के निदेशक किरिल दिमित्रिव ने कहा, 'अर्जेंटीना के नियामक ने वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी अतिरिक्त परीक्षणों के बिना रूस में तीन चरणों में किए गए क्लीनिकल ट्रायल्स (नैदानिक परीक्षणों) के नतीजों के आधार पर दी है। यह 'स्पूतनिक-वी' के नैदानिक परीक्षणों की गुणवत्ता की एक महत्वपूर्ण स्वीकारोक्ति है।' 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आरडीआईएफ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अर्जेंटीना को 'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन की आपूर्ति भारत, चीन, दक्षिण कोरिया और अन्य देशों में स्थित रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष के अंतरराष्ट्रीय भागीदारों द्वारा की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'स्पूतनिक-वी' भारत में तैयार की जा रही है। किरिल दिमित्रिव ने हाल ही में कहा है कि रूस भारत में उत्पादित किए गए 'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन के पहले नमूनों का परीक्षण कर रहा है। वहीं भारत में स्थित रूसी दूतावास ने बताया कि अगले साल भारत द्वारा इस वैक्सीन की 300 मिलियन यानी 30 करोड़ खुराक का उत्पादन किया जाएगा। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हाल ही में गमलेया रिसर्च सेंटर और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष ने एक बयान जारी कर कर 'स्पूतनिक-वी' की प्रभावकारिता के बारे में बताया था। इनके मुताबिक, यह वैक्सीन 91.4 फीसदी असरदार है। बयान में कहा गया कि यह आंकड़ा वैक्सीन की पहली खुराक देने के 21 दिन बाद के डाटा के विश्लेषण पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन में नए तरह के और 70 फीसदी अधिक संक्रामक कोरोना वायरस का पता लगने के बाद अर्जेंटीना ने भी अपनी उड़ान सेवा पर रोक लगा दी है। यहा के गृह मंत्रालय ने बीते सोमवार को ही ट्वीट करके कहा था, 'सरकार ने एहतियाती तौर पर अर्जेंटीना से ब्रिटेन जाने वाली और वहां से अर्जेंटीना आने वाली उड़ान सेवा पर रोक लगा दी है, क्योंकि वहां कोरोना वायरस से स्थिति खराब है और वहां की सरकार ने कोरोना के नए स्ट्रेन (प्रकार) के कारण आपातकाल की घोषणा की है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें