फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: कोरोना वैक्सीन लेने के बाद कुछ महिलाओं के स्तनों में विकसित हो रही है सूजन वाली गांठ, जांच में खुलासा

Thu, 04 Mar 2021 11:21 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वैक्सीन - फोटो : pixabay
इस समय इतिहास का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। ब्लूमबर्ग द्वारा इकट्ठा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस अभियान के तहत अब तक कुल 108 देशों में लोगों को 271 मिलियन यानी 27.1 करोड़ से भी अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई है, यानी प्रति दिन लाखों लोगों को टीका लगाया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। इस बीच अमेरिका डॉक्टरों ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, कोरोना वैक्सीन लेने के बाद कुछ महिलाओं के स्तनों में सूजन वाली गांठ विकसित हो रही है। यह निश्चित रूप से काफी डराने वाली बात है। 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
अमेरिकी डॉक्टरों के मुताबिक, गांठ शरीर के लिम्फ नोड्स (लसीकापर्व) में हो रही है। यह वाहिकाओं का एक नेटवर्क है, जो कीटाणुओं को छानकर अलग करता है। उनका कहना है कि ये गांठ छाती के उसी तरफ हो रहा है, जिस तरफ के हाथ में वैक्सीन लगाई गई थी।    
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मैमोग्राम ने कई महिलाओं में टीकाकरण के बाद स्तन गांठ का खुलासा किया है, जिससे स्तन कैंसर के बारे में 'अनावश्यक' आशंका बढ़ गई है। दरअसल, मैमोग्राम स्तन का एक्स-रे परीक्षण है। डॉक्टर स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों की जांच के लिए मैमोग्राम का उपयोग करते हैं। इसे मैमोग्राफी भी कहते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नतीजों के आधार पर अमेरिकी डॉक्टर महिलाओं से आग्रह कर रहे हैं कि वे कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद चार हफ्ते तक मैमोग्राम के लिए जाने से बचें। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, विशेषज्ञ कहते हैं कि लिम्फ नोड्स में सूजन अन्य टीकों (जैसे- टीबी के लिए बीसीजी का टीका, फ्लू का टीका आदि) के बाद 'शायद ही कभी रिपोर्ट' किए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
विशेषज्ञ अब डॉक्टरों से आग्रह कर रहे हैं कि वे मरीजों को तुरंत बायोप्सी कराने को न कहें, बल्कि इसके बजाय वे पहले कोविड वैक्सीन की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करें कि यह कब लगाया गया और किस हाथ में लगाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें